एक्सप्लोरर

संसद में गोडसे को देशभक्त बताने के बाद विपक्ष के निशाने पर साध्वी प्रज्ञा, आज हंगामे के आसार

साध्वी प्रज्ञा की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे (नथुराम गोड़से) को देश भक्त कहने के विरोध में बिग बॉस सेलिब्रिटी तहसीन पूनावाला संसद के बाहर भजन चलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

नई दिल्ली: भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' करार दिया है. इस बार उन्होंने संसद में यह बात कही. प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एक बहस के दौरान गोडसे को देशभक्त बताया, जिसपर विपक्षी सदस्यों ने कड़ा ऐतराज जताया. साध्वी प्रज्ञा के इस बयान पर आज एक बार फिर संसद में हंगामे के आसार हैं.

लोकसभा में चर्चा के दौरान दिया बयान

बता दें कि ऐसे ही एक बयान की वजह से पीएम मोदी को कहना पड़ा था कि वह प्रज्ञा को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे. साध्वी के ताजा बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि अब देश मोदी और बीजेपी को कभी दिल से माफ नहीं कर पाएगा.  लोकसभा में जब एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके के सांसद ए. राजा गोड्से के एक बयान का हवाला दे रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा तो साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें टोक दिया.

बीजेपी सांसद ने कहा, ‘’आप एक देशभक्त का उदाहरण नहीं दे सकते.’’ राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद कबूला था कि 32 सालों से उसने गांधी के खिलाफ रंजिश पाल रखी थी और आखिरकार उसने उनकी हत्या का फैसला किया. राजा ने कहा कि गोड्से ने गांधी की हत्या इसलिए की कि वह एक खास विचारधारा को मानता था.

संसद के बाहर तहसीन पूनावाला का प्रज्ञा के खिलाफ प्रदर्शन

वहीं, साध्वी प्रज्ञा की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे (नथुराम गोड़से) को देश भक्त कहने के विरोध में बिग बॉस सेलिब्रिटी तहसीन पूनावाला संसद के बाहर भजन चलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए. मैं विजय चौक से संसद तक नंगे पांव पहुंचकर गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन करूंगा.

यह भी पढ़ें-

आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे उद्धव ठाकरे का ऐसा रहा है सियासी सफर

उद्धव ठाकरे ने फोन कर पीएम मोदी को शपथ ग्रहण में आने का दिया न्योता, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

करोड़ों भारतीयों के बैंक खाते पर 'खतरा', जानें किससे सावधान रहना होगा आपको

जानें होम लोन लिया है तो कैसे मिल सकती है टैक्स छूट, दो घरों के मालिकों के लिए क्या हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
Live: SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज, EC ने क्या कहा?
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
LIVE: बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, यूपी में चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
'सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच', जयराम रमेश ने गंभीर आरोप लगाए
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह
जगन मोहन रेड्डी ने क्यों को बेंगलुरु पैलेस में भतीजी की शादी से किया इनकार? जानें वजह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget