एक्सप्लोरर

Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

Air Fryer Vs Microwave: लोग अक्सर दूसरों की देखा-देखी में गलत मशीन घर ले आते हैं और बाद में अपने पैसे फंसाकर पछताते हैं. किचन के लिए एयर फ्रायर लें या माइक्रोवेव खरीदने से पहले जान लें यह बातें.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • कम तेल में कुरकुरे स्नैक्स के लिए एयर फ्रायर बेहतर।
  • माइक्रोवेव खाना गर्म करने, बेकिंग, डीफ्रॉस्टिंग में उपयोगी।
  • ज़रूरतों के अनुसार सही उपकरण का चुनाव समझदारी से करें।

Air Fryer Vs Microwave: अब लोगों को किचन में खाना बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है. क्योंकि अब बहुत से ऐसे उपकरण आ चुके हैं. जो लोगों का काम जल्दी निपटाने में मदद करते हैं. कई बार लोग खाने की चीजों को बनाने वाले उपकरणों की खरीद को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. सभी चाहते हैं कि ऐसा उपकरण हो जो ज्यादा काम आ सके. इसमें एयर फ्रायर और फिर माइक्रोवेव ओवन का काफी इस्तेमाल होता है. 

कई लोग एयर फ्रायर की तरफ भागते है तो वहीं कुछ लोगों को सहूलियत के हिसाब से माइक्रोवेव ज्यादा सही लगता है. काम करने में तो दोनों ही बढ़िया हैं लेकिन इनका काम करने का तरीका और इस्तेमाल बिल्कुल अलग है. अपने पैसे कौनसी मशीन पर लगाने हैं आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी. 

एयर फ्रायर की खासियतें

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें शाम की चाय के साथ समोसे, कटलेट, फ्रेंच फ्राइज या पनीर टिक्का खाना बहुत पसंद है. लेकिन बढ़ते वजन और कोलेस्ट्रॉल के डर से मन मारना पड़ता है. तो एयर फ्रायर आपके लिए एकदम बेस्ट है. यह मशीन रैपिड एयर टेक्नोलॉजी पर काम करती है. यानी इसमें गर्म हवा चारों तरफ तेजी से घूमती है और खाने को बाहर से एकदम कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट बना देती है. 

इसमें पारंपरिक तलने के मुकाबले 85 से 90 प्रतिशत तक कम तेल लगता है. आजकल के मॉडर्न एयर फ्रायर में ट्रांसपेरेंट विंडो और डिजिटल टच पैनल भी आने लगे हैं जिससे आप बिना बास्केट खोले बाहर से ही देख सकते हैं कि खाना कितना पका है. तीन से पांच लोगों के परिवार के लिए 4.5 से 5 लीटर वाला एयर फ्रायर एकदम परफेक्ट रहता है.


Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

माइक्रोवेव ओवन के फायदे

अब बात करते हैं माइक्रोवेव की, तो तमाम घरों में सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की होती है कि बिना बर्तन जलाए जल्दी से गर्म हो जाए. तो इस काम में माइक्रोवेव का कोई मुकाबला नहीं है. अगर आप सिर्फ खाना गर्म करने या डिफ्रॉस्ट करने के लिए मशीन ढूंढ रहे हैं. तो 20 लीटर का सोलो माइक्रोवेव काफी सही ऑप्शन है. इसमें नॉब वाले आसान कंट्रोल भी मिलते हैं जिन्हें घर के बुजुर्ग भी बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं. 

वहीं अगर आपका बजट थोड़ा अच्छा है और आप कन्वेक्शन माइक्रोवेव लेते हैं. तो यह और भी बढ़िया है.  इसमें हीटिंग के साथ-साथ ग्रिलिंग, बेकिंग, रोस्टिंग और यहां तक कि केक और पिज्जा बनाने की सुविधा भी मिलती है. आजकल के कुछ एडवांस 30 लीटर वाले मॉडल्स में तो इन-बिल्ट एयर फ्रायर और रोटिसरी का फीचर भी आने लगा है. 


Air Fryer Vs Microwave: एयर फ्रायर या माइक्रोवेव, किसे खरीदना है फायदे का सौदा?

यह भी पढ़ें:Sim Rule: फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना

आपके लिए कौनसा सही?

अब सवाल वही आता है कि इन दोनों में से किसे घर लाया जाए? तो इसके लिए कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है. जैसे अगर आपके घर में पहले से ही खाना गर्म करने का सही इंतजाम है और आपका फोकस अपनी डाइट को हेल्दी रखने, कम तेल में क्रिस्पी स्नैक्स खाने या सब्जियां रोस्ट करने पर है. तो आं एयर फ्रायर ले लीजिए. यह किचन में कम जगह घेरता है और बजट में भी आसानी से फिट हो जाता है. 

लेकिन अगर आप एक ऐसी मशीन चाहते हैं जो खाना गर्म करने, बच्चों के लिए केक बेक करना, फ्रोजन फूड को डिफ्रॉस्ट करना और थोड़ा-बहुत ग्रिलिंग का काम संभाल ले तो माइक्रोवेव फिर आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है. इसलिए अपनी जरूरतों को देखें और उसी हिसाब से फैसला लें. 

यह भी पढ़ें: Robot Cleaner: झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट कैसे काम करता है, जानिए इसकी टेक्नोलॉजी?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
ऑकलैंड में भारतीय गेंदबाजों ने मचाया भौकाल, रोहित-कोहली की कमाल फील्डिंग, NZ 185 पर ढेर
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget