एक्सप्लोरर

Robot Cleaner: झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट कैसे काम करता है, जानिए इसकी टेक्नोलॉजी?

Robot Cleaner: घर में झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट पूरे घर के कोने-कोने को कैसे चमका देता है? यह रोबोट न तो फर्नीचर से टकराता है और न ही सीढ़ियों से नीचे गिरता है. इसके पीछे कौनसी क्नोलॉजी काम करती है?

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • रोबोट सफाईकर्मी LiDAR से घर का 3D मैप बनाते हैं।
  • एंटी-टकराव, क्लिफ सेंसर बाधाओं, सीढ़ियों से बचाते हैं।
  • वैक्यूम सक्शन और स्मार्ट मॉपिंग से धूल-कचरा साफ होता है।
  • ऐप नियंत्रित, बैटरी कम होने पर रोबोट स्वतः चार्ज होता।

Robot Cleaner: दिवाली का त्योहार करीब है ऐसे में सभी लोग अपने-अपने घरों की सफाई में लगे हुए हैं. दिवाली पर पूरे साल की गंदगी इत्मिनान से साफ की जाती है. लेकिन घर की साफ-सफाई करना काफी थका देने वाला काम होता है. ऐसे में कई लोग सोचते हैं किसी का सहारा मिल जाए तो क्या ही बात बने. तो आपको बता दें आजकल घरों की सफाई में लोगों का साथ रहे हैं रोबोट्स. 

यह दिखने में भले ही बहुत बड़ा न हो लेकिन इसके अंदर का दिमाग एकदम स्मार्ट तरीके से काम करता है.बिना किसी इंसान के सहारे यह रोबोट पूरे घर के कमरों को पहचान लेता है. फर्नीचर से टकराने से बचता है और सीढ़ियों से नीचे गिरे बिना चुपचाप अपना काम निपटा लेता है. चलिए आपको बताते हैं इस रोबोटिक सफाईकर्मी के पीछे कौन सी टेक्नोलॉजी काम करती है.

लेजर और सेंसर्स से बनाता है घर का 3D मैप

आप सोच रहे होंगे कि बिना आंखों के यह रोबोट घर का रास्ता कैसे ढूंढता है. दरअसल इसके ऊपरी हिस्से में LiDAR' यानी लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग नाम की एक खास लेजर टेक्नोलॉजी लगी होती है. यह वही तकनीक है जिसका इस्तेमाल बिना ड्राइवर वाली कारों में किया जाता है. जब रोबोट चलना शुरू करता है तो इसका लेजर सेंसर तेजी से घूमकर पूरे कमरे में न दिखने वाली लाइट फेंकता है और दीवारों, सोफे, बेड या मेज की दूरी का हिसाब लगाकर अपने दिमाग में घर का एक सटीक 3D मैप तैयार कर लेता है. 

इसके अलावा इसमें Anti-Collision और Cliff Sensors भी लगे होते हैं. Anti-Collision सेंसर इसे दीवारों और घर की बाकी चीजों से टकराने से बचाते हैं. जबकि इसके नीचे लगे Cliff Sensors तुरंत भांप लेते हैं कि आगे सीढ़ियां हैं और कितनी गहराई है. जिससे यह तुरंत अपने कदम पीछे खींच लेता है और गिरने से बच जाता है. 


Robot Cleaner: झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट कैसे काम करता है, जानिए इसकी टेक्नोलॉजी?

यह भी पढ़ें: Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वैक्यूम सक्शन और स्मार्ट मॉपिंग से सफाई

घर का नक्शा बनाने के बाद रोबोट काम करता है धूल-मिट्टी साफ करने का. इस रोबोट के नीचे की तरफ घूमने वाले छोटे-छोटे साइड ब्रश लगे होते हैं. जो दीवारों के किनारों और कोनों से कचरा समेटकर मशीन के बीच वाले हिस्से में लाते हैं. इसके ठीक बीच में एक मेन रोलर ब्रश और तगड़ा वैक्यूम मोटर होता है. जो अपनी Suction Power यानी खेंचने की ताकत से बारीक से बारीक धूल, बालों और कचरे को खींचकर अंदर बने डस्टबिन में जमा कर लेता है.

वहीं पोछा लगाने के लिए इसमें एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक वॉटर टैंक और नीचे माइक्रोफाइबर पैड लगा होता है. यह साधारण पोछे की तरह पूरे फर्श पर एक साथ पानी नहीं फैलाता बल्कि इसकी स्मार्ट चिप तय करती है कि फर्श पर कितनी नमी की जरूरत है और उसी हिसाब से बूंद-बूंद करके कपड़ा गीला करती है. कई नए मॉडल्स में तो 'Carpet Detection सेंसर भी आता है. जो कालीन आते ही पोछा ऊपर उठा लेता है जिससे कालीन गीला न हो.


Robot Cleaner: झाड़ू-पोछा लगाने वाला रोबोट कैसे काम करता है, जानिए इसकी टेक्नोलॉजी?

मोबाइल ऐप से कंट्रोल  

आपको इस रोबोट के पीछे-पीछे घूमने की बिल्कुल जरूरत नहीं होती. यह आपके घर के Wi-Fi से कनेक्ट होकर सीधे आपके फोन में ऐप से जुड़ जाता है. आप ऑफिस में बैठे-बैठे भी अपने फोन की स्क्रीन पर देख सकते हैं कि रोबोट ने घर के किस हिस्से की सफाई कर दी है और कौन सा कोना बाकी है. ऐप के जरिए आप No-Go Zones भी सेट कर सकते हैं, यानी अगर आप चाहते हैं कि रोबोट पूजा घर, बाथरूम के पास या बच्चों के खिलौनों वाले हिस्से में न जाए तो फोन पर बस सेट दीजिए और रोबोट उस एरिया से दूर रहेगा.

खुद होता है चार्ज

इतना ही नहीं यह अपनी बैटरी का ख्याल भी खुद ही रखता है. सफाई करते वक्त अगर इसकी बैटरी 15-20 परसेंट से कम हो जाती है तो यह चुपचाप वापस अपने चार्जिंग डॉक पर जाकर खुद को चार्ज करता है और बैटरी फुल होते ही ठीक उसी जगह से दोबारा सफाई शुरू करता है जहां इसने काम छोड़ा था. तो बताइए है न एकदम कमाल की चीज.

यह भी पढ़ें: Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Slow Internet Problem: फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
फोन में नेटवर्क फुल फिर भी धीमा चल रहा इंटरनेट, ऐसा क्यों होता है?
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Explained: GTA 6 का इतना खौफनाक क्रेज क्यों? जानिए रिलीज से पहले ही कैसे टूटे सारे रिकॉर्ड
Phone Camera Small Hole: फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
फोन के कैमरे के पास छोटा छेद क्यों होता है, क्या होता है इसका काम?
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget