एक्सप्लोरर

सावधान! घर में आग लगने का कारण बना कंप्यूटर, हो जाएगा हादसा अगर कर दी ये बड़ी गलती

Computer Fire Reason in Summer: गर्मी में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जल्दी गर्म होते हैं और फिर इसमें आग लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है. आज दिल्ली के पांडव नगर इलाके में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला.

Pandav Nagar Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में गुरुवार की शाम शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ये चारों तरफ फैल गईं. दमकल विभाग के मौके पर आने से पहले पूरा घर जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि डेस्कटॉप पर काम करते समय शॉर्ट सर्किट से ये आग लगी और उसके बाद भीषण हादसा हुआ. बाद में दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया गया. 

गर्मियों में लैपटॉप, फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. दरअसल, गर्मी के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जल्दी गर्म होते हैं और फिर उसमें आग लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है.

गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ज्यादा गर्म होना एक आम समस्या बन गई है. जब भी आसपास का तापमान ज्यादा होता है, तो इन डिवाइस में मौजूद कूलिंग मैकेनिज्म, जैसे कि पंखे और हीट सिंक, गर्मी को कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करते हैं. इससे वे ज्यादा गर्म हो सकते हैं. यहां तक की उनमें आग भी लग सकती है. अगर आप दोपहर के समय अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप या कंप्यूटर का यूज घर के अंदर कर रहे हैं, तो भी डिवाइस काफी हीट हो जाता है, ऐसा उनके अंदर मौजूद बैटरी के कारण होता है.

अपने डिवाइस को ठंडा रखें

डिवाइस को ओवरहीटिंग से कैसे बचा सकते हैं और आग लगने से कैसे बचा सकते हैं? अगर आपका डिवाइस ओवरहीट होने लगे तो आप इन टिप्स को जरूर फॉलो करें.

 सीधे धूप से बचें

अपने डिवाइस को सीधे धूप में रखने से बचें. खासकर लंबे समय के लिए. यदि आपको बाहर जाना है, तो अपने डिवाइस को छाया में रखें या उसे थैले में ढक लें.

काम ना हो बंद कर दें डिवाइस

जब आप इसका उपयोग नहीं कर रहे हों तो अपने डिवाइस को बंद कर दें या स्क्रीन को बंद कर दें. इससे बैटरी और प्रोसेसर पर दबाव कम होगा, जिससे डिवाइस ठंडा रहेगा.

 कूलिंग पैड का उपयोग करें

यदि आपका डिवाइस ज़्यादा गर्म हो जाता है, तो आप कूलिंग पैड का उपयोग कर सकते हैं. ये पैड आपके डिवाइस को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं, खासकर गेमिंग या वीडियो देखने जैसे कार्यों के दौरान.

सॉफ्टवेयर अपडेट रखें

अपने डिवाइस के ऑपरेटिंग सिस्टम और ऐप्स को अपडेट रखें. सॉफ्टवेयर अपडेट में अक्सर बग फिक्स होते हैं जो डिवाइस को ज़्यादा गर्म होने से रोक सकते हैं.

बैटरी हेल्थ की कर लें जांच

यदि आपकी बैटरी पुरानी या क्षतिग्रस्त है, तो उसे बदलवा लें. खराब बैटरी ज़्यादा गर्म के साथ आग लगने का खतरा बना सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
iPhone और iPad का चार्जिंग पोर्ट आखिर कितनी Fast Charging सपोर्ट करता है? जानिए पूरा सच
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
अब YouTube Live से होगी ताबड़तोड़ कमाई! भारत में लॉन्च हो गया ये नया फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
WhatsApp लेकर आई नया Meta Business Agent, चुटकियों में हो जाएंगे कई मुश्किल काम
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स
दवाओं के बाद अब आपकी रोजमर्रा की चीजों पर भी AI का कब्जा! जानिए कैसे बना रही है नए प्रोडक्ट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget