एक्सप्लोरर

बारिश ने खोली गोरखपुर नगर निगम की पोल, तालाब में तब्दील हुई सड़कें, घरों में घुसा पानी

यूपी के गोरखपुर में हुई थोड़ी देर की बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है. गोरखपुर की सड़कें तालाब बन गई और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. 

Gorakhpur Rain Water Logging: एक घंटे की तेज बारिश में ही गोरखपुर की सड़कें तालाब बन गई. व‍िश्‍व प्रसिद्ध गीता प्रेस, रेती रोड, नखास के सामने की सड़कों का हाल बेहाल है. घरों से निकले लोगों को डेढ़ से दो फीट पानी में डूबकर अपने काम पर जाना पड़ रहा है. हैरत की बात ये है कि शहर की अधिकतर सड़कों का यही हाल है. कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया है. थोड़ी देर की ही बारिश ने ही नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है.

सड़कें बन गई तालाब
गोरखपुर में गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है. हालांकि, दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक हुई तेज बारिश में सड़कें पूरी तरह से तालाब बन गईं. टाउनहाल, घोष कंपनी, रेती रोड, नखास चौक, घंटाघर, बेतियाहाता, असुरनरोड, बक्‍शीपुर, मियां बाजार, कोतवाली रोड, माया बाजार, गोलघर समेत अधिकतर सड़कों का यही हाल है.

हर साल होती है परेशानी
विश्‍व प्रसिद्ध गीता प्रेस के सामने की सड़क भी तालाब बनी हुई है. गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ लाल मणि तिवारी बताते हैं कि हर बार बारिश में सड़क के साथ गीता प्रेस के परिसर में भी पानी लग जाता है. एक घंटे की बारिश में ये पानी लगा है. लो-लैंड होने और जल निकासी नहीं होने की वजह से ये परेशानी हो रही है. गीता प्रेस के सिक्‍योरिटी गार्ड आशुतोष भी बताते हैं कि गीता प्रेस के बाहर और अंदर भी पानी लग गया है. पानी की निकासी की व्‍यवस्‍था ठीक नहीं है.

परेशान हैं दुकानदार
रेती के पुल पर पूजा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, रनहोत्रा आप्टिकल और अन्‍य दुकानों में बारिश का पानी भर गया है. पूजा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शॉप के मालिक सुनील गुप्‍ता और उनके छोटे भाई राजकुमार गुप्‍ता कहते हैं कि ड्रेनज सिस्‍टम स‍ही नहीं होने की वजह से हर बारिश में यही हाल होता है. टीवी, फ्रिज और एसी समेत अन्‍य सामान को सुरक्षित रख पाने में काफी मुश्किल होती है. उनके घर में भी पानी लग जाता है. 

पानी के निकासी की व्‍यवस्‍था ठीक नहीं
नाला सफाई नहीं होने की वजह से सड़क का यही हाल होता है. इसके ठीक सामने की शॉप रनहोत्रा आप्टिकल के मालिक बताते हैं कि उनकी दुकान में भी पानी लग जाता है. बारिश के पानी के निकासी की व्‍यवस्‍था ठीक नहीं है. नाला चोक होने से सड़क पर एक घंटे की बारिश में भी पानी भर गया है. रेतीरोड पर दुकान में पैर ऊपर करके बैठे दुकानदार सुरेन्‍द्र जायसवाल कहते हैं कि हर बारिश में यही हाल होता है. दुकान में भी पानी घुस गया है. नाला चोक होने से ये समस्‍या झेलनी पड़ रही है.

राहगीरों को हुई परेशानी 
राहगीर विरेन्‍द्र यादव बताते हैं कि बारिश की वजह से मुश्किल हो गई. डेढ़ फीट के करीब पानी लगा हुआ है. उन्‍होंने बताया कि काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राहगीर विकास सिंह बताते हैं कि एक घंटे की बारिश से ये हाल हुआ है. राहगीर राकेश चतुर्वेदी बताते हैं कि एक घंटे की बारिश में डेढ़ फीट पानी गीता प्रेस रोड पर लग गया है. जब भी बारिश होती है, यहां पर पानी लग जाता है.

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand: विधानसभा सत्र की तैयारियां जोरों पर, अबतक विधायकों द्वारा भेजे गये 593 प्रश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा होगी बेहतर, नए नियम में मान्यता से लेकर प्रबंधन तक सख्त व्यवस्था
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी स्कूलों से 86 लाख छात्रों ने छोड़ा साथ, प्राइवेट स्कूलों में बढ़ा दाखिला, शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Embed widget