एक्सप्लोरर

Uttarakhand: विधानसभा सत्र की तैयारियां जोरों पर, अबतक विधायकों द्वारा भेजे गये 593 प्रश्न

आगामी 23 अगस्त से उत्तराखंड विधानसभा सत्र बुलाया गया है. इस सत्र के हंगामेदार होने के संभावना है. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि, विधायकों द्वारा 593 सवाल अबतक भेजे गये हैं.

Uttarakhand Assembly Session: आगामी 23 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र की तैयारियों को तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि, आगामी 23 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं, इसके लिए विधायकों द्वारा प्रश्न भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है, अभी तक 593 प्रश्न विधायकों द्वारा भेजे जा चुके हैं. इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि, कोरोना की वजह से पिछले दौरान कुछ समस्याएं थी, लेकिन अब कोरोना की स्थिति सामान्य गई है और अब विधायकों के आने का सिलसिला विधानसभा में भी शुरू हो गया है, इसलिए प्रश्नों की मूल प्रतियां भी ली जा रही हैं. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने गैरसैण में सत्र को लेकर भी कहा कि, इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई थी, लेकिन क्योंकि इस वक्त बरसात का मौसम है, गैरसैण में आने जाने में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए इस बार का मानसून सत्र देहरादून में ही रखा जा रहा है.

70 फीसदी रोजगार उत्तराखंड के लोगों को मिले 

वहीं, उत्तराखंड के उद्योगों में राज्य के युवाओं को 70 फीसदी रोजगार देने के मामले में विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने 10 दिन में रिपोर्ट तलब की है. जोशी ने कहा कि, उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को उद्योगों में 70 फीसदी रोजगार देने का प्रावधान है, लेकिन राज्य गठन के बाद से राज्य में जितने भी उद्योग स्थापित हुए हैं, उनमें स्थानीय युवाओं को रोजगार देने में 70 फीसदी के फार्मूले को फॉलो नहीं किया जा रहा है.

अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट

इस वजह से विभागीय सभी अधिकारियों से 10 दिन के अंदर यह रिपोर्ट मांगी गई है कि, राज्य में स्थापित उद्योगों में उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को कितना रोजगार मिला है. इसके साथ ही मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के युवाओं को उत्तराखंड में अधिक से अधिक रोजगार दिया जा सके, वहीं उन्होंने कोरोना के दौरान उद्योगों को आई दिक्कतों के समाधान के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें.

Pegasus Issue: मायावती का केंद्र सरकार पर निशाना, सुप्रीम कोर्ट से किया जांच का अनुरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget