एक्सप्लोरर

काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने में लगेगा 18 घंटे का समय? 27 फरवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक

Kashi Vishwanath Temple News: महाशिवरात्रि के दौरान तकरीबन 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए  पहुंचने की संभावना है.

UP News: काशी विश्वनाथ धाम में  26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन महाकुंभ की महाशिवरात्रि जैसी झलक देखने को मिलेगी. मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां को लगभग पूरा कर लिया गया है. वहीं महाकुंभ से आने वाले साधु नागा संतो के प्रवेश व आम श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 25-27 फरवरी तक सभी प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा लोगों से महाशिवरात्रि के दिन पर्याप्त समय, खानपान का ध्यान रखते हुए व धैर्य के साथ ही दर्शन करने आने की खास अपील की गई है.

काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की तरफ से मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया कि प्रयागराज महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर खास तैयारी की गई है. महाशिवरात्रि के दौरान तकरीबन 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए  पहुंचने की संभावना है.

इस दौरान परंपरा के तहत महाशिवरात्रि के दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में महाकुंभ से आने वाले  संत और नागा साधुओं का प्रवेश होगा. भारी भीड़ और सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 25 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रोटोकॉल दर्शन को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही यह भी कहा कि अखाड़ों द्वारा शोभायात्रा निकाला जाएगा, और मंदिर में साधु नागा संतो के दर्शन पूजन के दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में 5-6 घंटे की अवधि तक प्रवेश वर्जित रहेगा. इस पूरी अवधि को ध्यान में रखकर ही मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे.

बाबा के दर्शन में लग सकते हैं 18 घंटे

महाशिवरात्रि पर सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. नागा, साधु-संतों के मंदिर में प्रवेश के दौरान 5-6 घंटे तक आम श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश नहीं हो सकेगा. इस दौरान आम श्रद्धालुओं को कतार में लगकर दर्शन करने में 16 से 18 घंटे या उससे अधिक अवधि भी लग सकती है. इसको ध्यान में रखते हुए ही महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने की अपील की गई है. वहीं इस प्रमुख पर्व को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य सजावट की गई है और सभी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है.

UP Politics: यूपी में कांग्रेस का सपना तोड़ देगी सपा? 2027 चुनाव में सिर्फ इतनी सीटें छोड़ने को तैयार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
100 और 500 रुपये के नोटों का निजीकरण? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
सावन में ज्ञानवापी परिसर में नमाज पर रोक की मांग, शिवसेना ने मंदिर प्रशासन को सौंपा पत्र
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति
जौहर विश्वविद्यालय मामले पर भड़के चंद्रशेखर आजाद, नगीना सांसद ने बताया- सांप्रदायिक राजनीति

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
264 रन, 5 शतक और 364 छक्के… लॉर्ड्स में अगर रोहित ने कहा अलविदा, तो ये 3 रिकॉर्ड शायद कभी नहीं टूटेंगे
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget