एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में कांग्रेस का सपना तोड़ देगी सपा? 2027 चुनाव में सिर्फ इतनी सीटें छोड़ने को तैयार!

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि चुनाव में सपा कांग्रेस को झटका दे सकती है.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी अब 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कई बार ये बात दोहरा चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन बरकरार रहेगा और चुनाव तक और मजबूत होकर उभरेगा, ऐसे में सपा और कांग्रेस एकसाथ मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगा लेकिन इस बार सपा कांग्रेस का सपना तोड़ सकती है. माना जा रहा है कि सपा कांग्रेस को यूपी में ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है. 

सपा सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में चुनाव हार गई है, ऐसे में बीजेपी के सामने कांग्रेस काफी कमजोर दिख रही है जो अकेले अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकती है. ऐसे में सपा यूपी में भी कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है. सपा ज्यादातर सीटों पर खुद ही चुनाव लड़ेगी और सहयोगी दलों को सिर्फ 40-45 सीटें देने के ही मूड में है.

कांग्रेस को झटका दे सकती है सपा
अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस का यूपी में एक बार फिर से मजबूती से चुनाव लड़ने का सपना टूट सकता है. लोकसभा चुनाव में छह सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस काफी उत्साहित है. कांग्रेस का मानना है कि उनकी वजह से दलित वोटरों ने बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के पक्ष में वोट दिया था. इसलिए कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सपा के साथ ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही थी लेकिन सपा के मन में कुछ और ही चल रहा है. सपा कांग्रेस के साथ गठबंधन को बरकरार रखना चाहती है लेकिन उसे ज्यादा सीटें देने के मू़ड में नहीं है. 

लोकसभा चुनाव के बाद कई राज्यों में हुए चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से गठबंधन के अंदर गाहे-बगाहे विरोध के स्वर सुनाई देते हैं. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, बिहार में आरजेडी और नेशनल कॉन्फ़्रेंस समेत कई दलों से इस तरह की आवाजे सुनने को मिली लेकिन अखिलेश यादव ने अभी तक ख़ुद को इससे अलग रखा है. सपा का दावा है कि आने वाले समय में गठबंधन और मजबूत दिखाई देगा. 

दूसरी तरफ़ इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस पार्टी की उदासीनता भी सपा नेताओं को रास नहीं आ रही है. सपा नेताओं का मानना है कि कांग्रेस की गठबंधन को लेकर औपचारिक बैठक करने में भी रुचि नहीं दिखाई दे रही, जिससे सभी दलों के बीच समन्वय बनाना मुश्किल हो सकता है.   

हरिद्वार, उज्जैन और नासिक कुंभ में पड़ेगी यूपी की छाप! योगी सरकार के इस फैसले को लागू करने की उठी मांग

बता दें यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय कई मौकों पर कह चुके हैं कि उनका दल सभी 403 सीटों के लिए तैयारी कर रहा है. 160 सीटों पर प्रभारी का ऐलान जल्द किया जाएगा. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget