एक्सप्लोरर

वाराणसी में काशी विश्वनाथ के होंगे 3D दर्शन, जल्द मिलेगी बाबा के भक्तों को सुविधा

Varanasi News: मंदिर प्रशासन की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार साल 2021 के बाद से काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद दिनों दिन श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है.

UP News: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में दिनों दिन श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि जारी है. देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को एक भक्तिमय माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से मंदिर प्रशासन की तरफ से लगातार परिसर के सुविधाओं को हाईटेक और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी बीच मंदिर प्रशासन की तरफ से 3D टेक्नोलॉजी के तहत दुर्लभ दर्शन केंद्र का सफल ट्रायल किया गया. जिसके माध्यम से कुछ ही मिनट में श्रद्धालुओं को बाबा काशी विश्वनाथ के पांचों वक्त की विशेष आरती और गर्भगृह के दर्शन की सुविधा एक जगह बैठकर ही प्राप्त हो सकेगी.

मंदिर परिसर में 3D टेक्नोलॉजी वाले दुर्लभ दर्शन केंद्र का सफल ट्रायल 

मंदिर प्रशासन की तरफ से एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार - 2021 काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के बाद दिनों दिन श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है और यह मंदिर के साथ-साथ पूरे काशी वालों के लिए हर्ष का विषय है. श्रद्धालुओं को एक भक्तिमय और ऊर्जावान  माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से परिसर में दुर्लभ दर्शन केंद्र का सफल ट्रायल किया गया. यह केंद्र शंकराचार्य चौक के ठीक बाद वाले स्थान पर स्थित है. इसके माध्यम से 3D टेक्नोलॉजी के तहत श्रद्धालुओं को एक जगह बैठकर ही बाबा काशी विश्वनाथ के पांच वक्त की विशेष आरती (मंगला आरती, भोग आरती, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, शयन आरती) साथ ही गर्भगृह में दर्शन करने जैसा अनुभव प्राप्त हो सकेगा. इसकी कुल अवधि तकरीबन 10 मिनट की होगी. आने वाले समय में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुर्लभ दर्शन केंद्र शुरू किया जा सकता है.

देश के प्राचीन धार्मिक स्थलों पर पहले से है यह सुविधा 

देश के प्राचीन धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. दुर्लभ दर्शन केंद्र की सुविधा पहले से ही मां वैष्णो धाम और महाकालेश्वर धाम में उपलब्ध है. हालांकि आने वाले समय में अगर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दुर्लभ दर्शन केंद्र की सुविधा शुरू होगी तो यह श्रद्धालुओं के लिए एक अलग अनुभव प्रदान करने वाला होगा. इसके अलावा उन भक्तों के लिए यह सुविधाजनक होगा जो पांचो वक़्त की विशेष आरती अथवा बाबा के गर्भगृह परिसर में जाकर दर्शन नहीं कर पा रहे हैं.

'बेचारों की गलती नहीं...', वाराणसी के बीजेपी नेताओं की तारीफ कर बोले कांग्रेस नेता अजय राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
कौशांबी के स्कूल में चाकू-चापड़ लेकर पहुंची प्रधानाध्यापिका, दहशत में भागे बच्चे
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
IAS अपूर्वा दुबे को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी से है खास रिश्ता; यहां जानें सबकुछ
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
प्लास्टिक करेंसी के विरोध में सपा चीफ? RBI के इस फैसले से मची हलचल, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले
कांवड़ यात्रा को लेकर 7 राज्यों की हाईलेवल बैठक, ट्रैफिक-DJ और सुरक्षा पर बड़े फैसले

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget