एक्सप्लोरर

Varanasi Airport: वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए केंद्र ने खोला खजाना,  2869.65 करोड रुपये से होगा विस्तारीकरण

UP News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 2869.65 करोड रुपये प्रस्तावित किए हैं. इससे वाराणसी एयरपोर्ट के विकास को एक नया आयाम मिलेगा.

Varanasi News: देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में भारत के साथ-साथ अलग-अलग देशों से पर्यटकों का आगमन लगातार बढ़ा है और इसी को ध्यान में रखते हुए अब केंद्र सरकार ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 2869.65 करोड रुपये प्रस्तावित किए हैं. इससे वाराणसी एयरपोर्ट के विकास को एक नया आयाम मिलेगा. साथ ही पहले की तुलना में अब अधिक संख्या में देश और दुनिया से फ्लाइट का आवागमन संभव हो सकेगा, जिससे सीधे तौर पर यात्रियों का सफर सुविधाजनक होगा.

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 2869.65 करोड रुपये विकास कार्यों के लिए प्रस्तावित किए गए हैं. इससे उत्तर प्रदेश आने वाले पर्यटकों का सफर सुविधाजनक हो सकेगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है. प्रस्तावित इस धनराशि की मदद से नए टर्मिनल भवन, एप्रन एक्सटेंशन, रनवे एक्सटेंशन, समानांतर टैक्सी ट्रैक जैसे प्रोजेक्ट कार्य शामिल है. इसके अलावा एयरपोर्ट पर यात्री प्रबंधन क्षमता को मौजूदा 3.9 एमपीपीए से बढाकर 9.9 मिलियन यात्री प्रतिवर्ष करने पर प्रयास किया जा रहा है.

एयरपोर्ट विस्तारीकरण से मिलेगी यह सुविधा
सरकार द्वारा इस प्रस्ताव के बाद रनवे को 4075 मीटर * 35 मीटर तक विस्तारित करना और 20 विमान को पार्क करने के लिए एक नए एप्रन का निर्माण करने जैसा प्रोजेक्ट शामिल है. वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ग्रीन एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ऊर्जा अनुकूलन, अपशिष्ट के पुनर्चक्रण, कार्बन उत्सर्जन में कमी, सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग और  दिन के प्राकृतिक प्रकाश को शामिल करने जैसे निर्णय शामिल है. इसके अलावा विकास, योजना, परिचालन के समस्त अलग-अलग चरणों में टिकाऊ या सतत उपाय को अपनाने पर भी प्राथमिकता जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: करहल से अखिलेश यादव की जगह कौन लड़ेगा चुनाव? रेस में हैं ये तीन बड़े नाम, जल्द हो सकता है ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
'UP में UCC' वाले अमित शाह के ऐलान पर कपिल सिब्बल बोले- पहले भी कई ख्वाब दिखाए
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बाद CM धामी के निर्देश, आपदा प्रबंधन अलर्ट मोड पर
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral
'हिंदी में बोलिए' प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सपा सांसद से क्या कहा?, Video Viral

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget