एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बारिश से हुए नुकसान का खुद लिया जायजा

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच सीएम धामी आज अचानक आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए और उन्होंने खुद पूरे हालात जा जायजा लिया. इसके साथ कई सख्त निर्देश भी दिए.

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए सीएम धामी (CM Dhami) भी एक्शन मोड में आ गए हैं. पहाड़ों से मैदान तक आफत की बारिश बरस रही है ऐसे में हालात का जायजा लेने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज खुद सचिवालय में स्थित, आपदा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में मौसम की जानकारी ली और कहा कि किसी भी परिस्थिति में अफसरों का फोन स्विच ऑफ न रहे और न ही किसी को दीर्घकालिक छुट्टियां दी जाएं. 

अचानक कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी जब आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे, तो उनके साथ मुख्य सचिव एसएस संधू भी मौजूद रहे. इस मौके पर सीएम ने पूरे प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बाद हुए नुकसान का जायजा भी लिया और सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा. सीएम ने कहा कि प्रदेश में बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. वहीं जिलाधिकारियों से कहा गया है कि वो आपदा से निपटने के लिए हर संभव तैयारी रखे और तैयार रहें.

स्कूलों की छुट्टियों पर डीएम करें फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लगातार अलर्ट रहने की जरूरत है. आपदा को लेकर की गयी तैयारियों का नियमित रूप से परीक्षण किया जाए. कोई भी कमी पाए जाने पर तुरंत सुधार किया जाए. किसी भी अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ न हो. इसमें कोई बहाना नहीं चलेगा. अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए. सीएम धामी ने ये भी कहा कि जिलाधिकारी अपने जिलों की स्थिति के अनुसार स्कूलों में छुट्टी के संबंध में निर्णय लें. किसी तरह की असावधानी न बरती जाए. 
 
अंतिम छोर तक पहुंच जाए मौसम की जानकारी
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि खाद्यान्न, दवाइयां, ईंधन आदि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई को एक बार फिर से चेक कर लिया जाए. संचार नेटवर्क में कोई समस्या न आए. इसके लिये मोबाईल ऑपरेटर कंपनियों से लगातार समन्वय रखा जाए. सीएम ने ऐसा सिस्टम बनाने को कहा कि राज्य मुख्यालय से प्रसारित सूचना गांव गांव तक अविलंब पहुंच जाए. सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष आपदा की दृष्टि से अपने-अपने विभागों की नियमित रूप से माॅनिटरिंग करे. आपदा की स्थिति में प्रभावितों के रहने के लिये चिन्हित भवनों और स्थानों का फिर से सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षण  किया जाए. नये व युवा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए. 
 
दीर्घकालिक अवकाश पर रोक
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं. रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही हैं. भूस्खलन से रास्ते बंद होने पर तुरंत खोलने के लिए विभिन्न स्थानों पर जेसीबी आदि लगाई गई हैं. अधिकारियों व कर्मचारियों की दीर्घकालिक अवकाश पर रोक है.आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत सिन्हा ने भी बताया कि प्रदेश में भारी बारिश जारी है, लेकिन स्थिति कंट्रोल में है. पूरे प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है. 
 
ये भी पढ़ें- 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget