एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: 'भितरघात' के आरोप से BJP में घमासान, प्रत्याशियों ने अपने ही नेताओं के खिलाफ खोला मोर्चा

Uttarakhand Assembly Election: विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले उत्तराखंड भाजपा में घमासान मच गया है. भाजपा में घमासान पर कांग्रेस ने चुटकी ली है. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा हार स्वीकार कर चुकी है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा में मचा सियासी घमासान थम नहीं रहा है. 'भितरघात' के आरोप से भाजपा में बवाल मच गया है. भाजपा के कई प्रत्याशी और विधायक अपने ही नेताओं पर भितरघात का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन अलग कही जाने वाली पार्टी फिलहाल नेताओं पर कार्रवाई करने से बच रही है. प्रत्याशियों ने छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं पर भितरघात का आरोप लगाया है. मामला दिल्ली हाईकमान तक पहुंच गया है. लक्सर से संजय गुप्ता, चंपावत से कैलाश गहतोड़ी और काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा के बाद अब यमुनोत्री से भाजपा विधायक और प्रत्याशी केदार सिंह रावत ने एक पदाधिकारी पर भितरघात का आरोप लगाया है. केदार सिंह रावत ने कहा कि पार्टी कार्यालय में बैठकर मलाई चाटनेवाले अपनी टीम के साथ प्रत्याशियों को हराने का काम कर रहे हैं. केदार सिंह रावत ने पदाधिकारी का नाम लिए बिना बताया कि आरोपी के पास अहम पद की जिम्मेदारी है. उन्होंने साजिश कर हराने का काम किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को गद्दार घोषित कर पार्टी से तुरंत बाहर कर देना चाहिए. आज केदार सिंह रावत पार्टी प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं को अपनी सीट पर हुए भितरघात की जानकारी देने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें कोई वरिष्ठ नेता नहीं मिला. अब उन्होंने मामले को हाईकमान के सामने उठाने की बात कही है. रावत ऐसे नेता को पार्टी से बाहर करने की मांग करेंगे. 

भाजपा में 'भितरघात' के आरोप पर छिड़ा संग्राम

भाजपा में भितरघात का आरोप लगाने वाले प्रत्याशियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है. सबसे पहले लक्सर से विधायक संजय गुप्ता ने पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोला. उन्होंने वीडियो जारी कर मदन कौशिक पर भितरघात करने का आरोप लगाया. वायरल वीडियो में संजय गुप्ता ने मदन कौशिक को पार्टी से बाहर करने की मांग भी की. चंपावत से कैलाश गहतोड़ी ने भी अपनी विधानसभा सीट पर साजिश की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की. काशीपुर से चार बार के विधायक रहे हरभजन सिंह चीमा ने भी नेताओं पर भितरघात का आरोप लगाया. अब यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत का एक पार्टी पदाधिकारी पर इस तरह के आरोप लगाना कई सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि मामला दिल्ली दरबार में है और कार्रवाई आलाकमान को करना है. 

नतीजों से पहले मचे हंगामे पर कांग्रेस ने ली चुटकी

भाजपा में मचे सियासी बवाल पर कांग्रेस ने चुटकी ली है. प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा जोशी का कहना है कि भाजपा हार स्वीकार कर चुकी है. इसलिए हार से पहले ही भाजपा के प्रत्याशी अपने ही नेताओं पर भितरघात के आरोप लगा रहे हैं. जोशी का दावा है कि प्रदेश की जनता भाजपा को पूरी तरह से नकार चुकी है. परिणाम मतगणना के नतीजे आने पर पता लग जाएगा और इसलिए भाजपा बौखला चुकी है. 

ये भी पढ़ें :-

Gurugram: IPS धीरज सेतिया समेत 3 भगोड़े करार, करोड़ों की चोरी के मामले में हैं आरोपी

Delhi IED: गाजीपुर और सीमापुरी IED मामले में कामयाबी, जांच में स्पेशल सेल के हाथ लगा बड़ा सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget