एक्सप्लोरर

Delhi IED: गाजीपुर और सीमापुरी IED मामले में कामयाबी, जांच में स्पेशल सेल के हाथ लगा बड़ा सुराग

Delhi IED Latest News: पुलिस का दावा है कि इस बाइक के माध्यम से ही स्लीपर सेल के आतंकी आईईडी को गाजीपुर फूल मंडी तक लेकर गए थे.

Delhi IED Latest Update: गाजीपुर फूल मंडी और सीमापुरी इलाके से बरामद किए गए आईईडी के मामले में स्पेशल सेल को एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है. स्पेशल सेल ने जांच के दौरान उस बाइक का पता खोज निकाला है, जिसके जरिए आईईडी लाया गया था. पुलिस का दावा है कि इस बाइक के माध्यम से ही स्लीपर सेल के आतंकी आईईडी को गाजीपुर फूल मंडी तक लेकर गए थे. पुलिस को इस बाइक का सुराग लगभग 800 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिला. पुलिस के सामने उन आतंकियों का पता लगाना सबसे महत्वपूर्ण काम है, जो आईईडी के माध्यम से दिल्ली को दहलाने की कोशिश कर रहे थे.

स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार गाजीपुर फूल मंडी के गेट पर जब आईईडी बरामद किया गया तो पुलिस ने लगभग 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू किया था. उसी दौरान पुलिस को एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक नजर आई थी, जिस पर 2 लोग सवार थे. उनके हाथ में एक बैग दिख रहा था. पुलिस ने क्रमानुसार उन सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और पाया कि वह बाइक दिलशाद गार्डन और सीमापुरी की तरफ देखी गई है. इसके बाद पुलिस ने उस बाइक को तलाशने का काम जारी रखा और इसी दौरान दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से उस बाइक को लावारिस हालत में बरामद भी कर लिया. बाइक काफी दिनों से उस पार्किंग में खड़ी हुई थी.


Delhi IED: गाजीपुर और सीमापुरी IED मामले में कामयाबी, जांच में स्पेशल सेल के हाथ लगा बड़ा सुराग

पुलिस का कहना है कि फिलहाल उन आतंकियों की तलाश की जा रही है, जो आईडी को गाजीपुर फूल मंडी में रख कर आए थे और साथ ही सीमापुरी के डी ब्लॉक में भी एक घर के अंदर आईडी के साथ छिपे हुए थे. पुलिस उन आतंकियों का स्केच भी तैयार करवा रही है. इस काम में उस प्रॉपर्टी डीलर की मदद ली जा रही है, जिसके माध्यम से आतंकियों ने मकान किराए पर लिया था. इसके साथ ही सीमापुरी डी ब्लॉक के मकान मालिक से भी आतंकियों के हुलिए के बारे में पूछताछ की जारी है.

4-5 दिन पहले बरामद हुई बाइक

दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के अटेंडेंट भूरे यादव ने बताया कि चार-पांच दिन पहले पुलिस छानबीन करते हुए आई थी और उसी दौरान पुलिस ने काले रंग की बाइक को बरामद किया था. भूरे यादव का कहना है कि बाइक काफी दिनों से पार्किंग में खड़ी हुई थी. उन्होंने यह भी बताया कि जब भी कोई बाइक आदि पार्किंग में आती है, तो अटेंडेंट उसे पर्ची काट कर दे देते हैं. 

हर 15 से 20 दिन में पुलिस पार्किंग में चेकिंग के लिए आती है और अगर कोई ऐसा वाहन पार्किंग में मौजूद होता है, जो लंबे समय से लावारिस हालत में खड़ा है, तो उसकी जानकारी पुलिस को दे दी जाती है. उसके बाद पुलिस को जो भी कार्रवाई करनी होती है, पुलिस अपनी कार्रवाई करती है. पुलिस का कहना है कि दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से बरामद की गई काले रंग की स्प्लेंडर बाइक साल 2020 में शास्त्री पार्क इलाके से चोरी की गई थी.

यह भी पढ़ें- Punjab Elections: वोटिंग से एक दिन पहले मुश्किलों में घिरे Navjot Singh Sidhu, DSP ने दर्ज कराया मानहानि केस

यह भी पढ़ें- Watch: सिख समुदाय के प्रमुख लोगों से PM Modi की मुलाकात, नाश्ते के वक्त खुद प्लेट उठाकर दिए, बोले- इमरजेंसी में पगड़ी पहना करता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
Indian Vs Iranian Currency: इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Breaking News: 'हमारा पड़ोसी सिरफिरा...', Rajnath Singh ने Pakistan को चेतावनी दी | ABP News
Mumbai News: निर्देशक और मॉडल के घर में फायरिंग से मचा हड़कंप, फरार हुआ अज्ञात शख्स |
Noida Software Engineer Death:- बेसमेंट हादसे में परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप | ABP News
BJP President Election: दोपहर 2 बजे के बाद बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करेंगे Nitin Nabin
Noida Software Engineer Death:- इंजीनियर Yuvraj की मौत के मामले में बड़ा एक्शन |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
झारखंड में बड़ा हादसा, बारात ले जा रही बस के ब्रेक फेल, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 
Indian Vs Iranian Currency: इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
इस मुस्लिम देश में भारत के 216 रुपये हो जाते हैं लाखों के बराबर, जानें कौन सी है यह कंट्री?
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
Pasta Origin: इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
Embed widget