एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में चंद्रग्रहण से पहले चारधाम समेत प्रदेश के मंदिरों के कपाट बंद, अब इस दिन खुलेंगे

Uttarakhand News: देवभूमि उत्तराखंड के गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट परंपरागत मान्यता के अनुसार सूतक शुरू होने के समय बंद किए गए हैं,

आज रविवार (7 सिंतबर) की रात में लगने वाले चंद्रग्रहण का प्रभाव उत्तराखंड के चारधाम और प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों पर भी दिख रहा है निर्धारित परंपराओं के अनुसार ग्रहण के सूतक काल की शुरुआत नौ घंटे पूर्व हो जाती है, इसी कारण रविवार (7 सिंतबर) दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के साथ प्रदेशभर के सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए.

बदरी-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश चंद्र गौड़ ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि सूतक काल लगने से पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, त्रियुगीनारायण, कालीमठ सहित अन्य देवालयों के कपाट भी बंद कर दिए गए हैं, ग्रहणकाल तक किसी भी मंदिर में न तो श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा और न ही पूजा-अर्चना की जाएगी.

बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी ने दी यह जानकारी

बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने एबीपी लाइव से बात करते हुए कहा कि चंद्रग्रहण रविवार रात 9 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ होगा, इसी कारण बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ-साथ ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर, पांडुकेश्वर का योग बदरी और भविष्य बदरी मंदिर भी बंद रहेंगे. 

ग्रहण समाप्ति के बाद सोमवार यानी (8 सितंबर) को सुबह गर्भगृह की शुद्धि, साफ-सफाई और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद ही कपाट दोबारा से खोले जाएंगे और नियमित पूजा-अर्चना शुरू होगी जिसमें श्रद्धालु दर्शन भी कर सकेंगें.

गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट भी हुए बंद

इसी प्रकार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी रविवार दोपहर ही बंद कर दिए गए. गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट परंपरागत मान्यता के अनुसार सूतक शुरू होने के समय बंद किए गए हैं. वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने भी पुष्टि की कि मंदिर सोमवार सुबह तक बंद रहेंगे.

हरिद्वार में भी देखने को मिला चंदग्रहण का असर

चंद्रग्रहण का असर हरिद्वार में भी देखने को मिला, सूतक काल के चलते हरकी पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती रविवार को दोपहर में ही संपन्न कर ली गई. शाम को होने वाली परंपरागत आरती इस बार ग्रहणकाल के कारण नहीं हो पाई. सोमवार को ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा आरती फिर से विधि-विधान के अनुसार की जाएगी.

धार्मिक मान्यता है कि सूतक और ग्रहणकाल में मंदिरों के कपाट बंद रखना आवश्यक होता है, ताकि इस अवधि में कोई भी धार्मिक क्रिया बाधित न हो. अब सोमवार (8 सितंबर)  सुबह से चारधाम समेत सभी मंदिरों में फिर से श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा-अर्चना की अनुमति मिलेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
यूपी में काटे जा रहे सपा समर्थकों के वोट! अखिलेश के चाचा का बड़ा आरोप
UP BJP Meeting Live Updates: BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
BJP कार्यसमिति में बोले पंकज चौधरी- सत्ता नहीं हमारा लक्ष्य सकारात्मक परिवर्तन
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget