एक्सप्लोरर

यूपी: कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को मिली 'एनकाउंटर' की धमकी, आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभापति यादव असपुर देवसरा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लगभग 50 आपराधिक मामले लंबित हैं.

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को 'एनकाउंटर' की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है. व्यक्ति खुद को फरार हिस्ट्रीशीटर का भतीजा होने का दावा कर रहा है. एक वीडियो में सुल्तानपुर जिले के करौदी कला के निवासी आरोपी चंदन यादव उर्फ बग्गद को करीब 50 लोगों की भीड़ के साथ देखा गया.

वीडियो में वह कह रहा है, "सभापति यादव मेरे मामा लगते हैं. अगर उनको कुछ हुआ तो मैं सीधे मोती सिंह का एनकाउंटर करुंगा." इसके बाद सभापति यादव के समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते दिखाई दिए. उत्तर प्रदेश के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह को मोती सिंह के नाम से जाना जाता है. वह प्रतापगढ़ में पट्टी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं.

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित

वीडियो क्लिप का संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने प्रतापगढ़ के असपुर देवसरा पुलिस स्टेशन में आपदा अधिनियम की धारा 51 के तहत चंदन यादव बग्गद के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 504, 506, 507, 188 और 269 के तहत और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मंगलवार को मामला दर्ज किया. आईजी प्रयागराज रेंज के.पी. सिंह ने कहा, "हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की हैं. टीमें आरोपी के साथ वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य लोगों की भी पहचान कर रही हैं."

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभापति यादव असपुर देवसरा पुलिस थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लगभग 50 आपराधिक मामले लंबित हैं. पिछले महीने ही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी 1.6 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी. एसपी प्रतापगढ़ अनुराग आर्य ने कहा, "चंदन यादव और अन्य के खिलाफ उचित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस की दो टीमें सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं. हम वीडियो में चंदन यादव के आसपास खड़े लोगों की पहचान कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें-

प्रयागराजः कोरोना के 384 नए मामले आए सामने, चार और लोगों की संक्रमण से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
इस्तीफे के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
अखिलेश यादव का परिसीमन बिल पर बदला मन? देंगे BJP को समर्थन! रखीं ये 3 शर्तें
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
बाबरी के चंदे और मदरसों के कदाचार पर भी बोल दें अखिलेश, वोट बैंक हो जाएगा नाराज : ब्रजेश पाठक
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?
स्वतंत्र देव सिंह और एके शर्मा पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह, पूछा- इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
Embed widget