एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस भर्ती उम्मीदवारों को फ्री बस सेवा? UPSRTC की ओर से आया ये बयान

UP News: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा उम्मीदवारों के लिए मुफ्त बस सेवा को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, हालांकि, परिवहन निगम ने इस तरह के दावे का खंडन किया है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए निशुल्क बस सेवा का दावा भ्रामक है.
  • यूपीएसआरटीसी ने परीक्षा अवधि में विशेष बसों की व्यवस्था की है.
  • भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए कोई फ्री यात्रा का आदेश नहीं दिया गया.
  • भ्रामक सूचना के प्रचार-प्रसार रोकने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आगामी 14-15 मार्च को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर एक सोशल मीडिया पेज पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा की बात कही गई है. हालांकि, अब उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान सामने आया है. जिसमें इस तरह के दावों को भ्रामक और असत्य बताया गया है.

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ बताया गया कि, "सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (14–15 मार्च 2026) के अभ्यर्थियों के लिए UPSRTC बसों में निःशुल्क यात्रा संबंधी प्रसारित सूचना असत्य एवं भ्रामक है. कृपया ऐसी अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें." 

'परीक्षा अवधि में विशेष बसों की व्यवस्था'

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से एक्स हैंडल पोस्ट के जरिये यह भी बताया गया है कि, "अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु UPSRTC द्वारा परीक्षा अवधि में विशेष बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो."

UPSRTC ने सोशल मीडिया पोस्ट को बताया भ्रामक

UPSRTC की तरफ से बताया गया कि, "परिवहन निगम मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि कतिपय लोगों द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की दिनांक 14.03.2026 एवं 15.03.2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक सोशल मीडिया के X-प्लेटफार्म पर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है. जो कि पूर्णतः असत्य एवं भ्रामक है."

निशुल्क यात्रा के संबंध में नहीं जारी किया गया आदेश

UPSRTC की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि "निगम मुख्यालय स्तर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक किसी प्रकार का कोई कार्यालय आदेश जारी नहीं किया गया है." 

UPSRTC की तरफ से दिए गए निर्देश

UPSRTC की तरफ से निर्देशित किया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उक्त भ्रामक सूचना के खण्डन के सम्बन्ध में बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें, ताकि अभ्यर्थियों में निःशुल्क यात्रा सम्बन्धी असमंजस्य की स्थिति उत्पन्न न हो, साथ ही समस्त चालकों/परिचालकों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराये, ताकि मार्ग पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget