एक्सप्लोरर

Watch: अफवाहों के बीच 'गैस' के लिए मारामारी, सिलेंडर लेकर दौड़ते-भागते दिखे लोग, देखें Video

LPG Crisis In Basti: ईधन संकट की अफवाहों के बीच यूपी के बस्ती से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. बनकटी विकासखंड में सिलेंडर के लिए लोग दौड़ते-भागते नजर आए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ने की अफवाह फैली.
  • अफवाह के कारण लोग सुबह से एजेंसी के बाहर जुटे.
  • सिलेंडर पाने के लिए लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई.
  • प्रशासन ने गैस की किल्लत की खबरों का खंडन किया.

कहते हैं अफवाहों के पंख होते हैं, और जब यह अफवाह आम आदमी की जेब से जुड़ी हो, तो वह 'हवाई रफ्तार' पकड़ लेती है. कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार की सुबह बस्ती जिले के बनकटी विकासखंड में देखने को मिला. महादेवा चौराहे पर स्थित महागौरी गैस एजेंसी के बाहर का मंजर किसी मैराथन की याद दिला रहा था, जहां लोग मेडल जीतने के लिए नहीं, बल्कि एक अदद गैस सिलेंडर पाने के लिए भाग रहे थे.

पूरे देश में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, इसी अफवाह को लेकर बस्ती के कई इलाकों में भी रात से यह चर्चा जोरों पर थी कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी होने वाली है. इस एक अफवाह ने गृहिणियों और आम जनता की नींद उड़ा दी. मंगलवार सुबह जब सूरज की पहली किरण भी ठीक से नहीं निकली थी कि उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के गेट पर जमा होने लगे.

एजेंसी परिसर में बन गया अफरा-तफरी का माहौल

बताया गया कि जैसे ही सुबह के 7:00 बजे और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने शटर उठाया, वैसे ही अनुशासन और कतार की धज्जियां उड़ गईं. लोग एक-दूसरे को धकेलते हुए अंदर की ओर दौड़ पड़े. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग भारी-भरकम सिलेंडर को अपने सिर और कंधों पर रखकर तेजी से भाग रहे हैं. एजेंसी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है. बुजुर्ग से लेकर युवा तक, हर कोई बस अपना नंबर पहले लगाने की होड़ में लगा है.

'गैस-सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि की अफवाह'

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर कीमतों में वृद्धि की झूठी खबर फैलाई गई थी. लोगों को डर था कि अगर आज सिलेंडर नहीं लिया, तो उन्हें कल इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. हालांकि, आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी बढ़ोतरी की पुष्टि नहीं हुई है.

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ इसे महंगाई का डर बता रहे हैं, तो कुछ लोग भीड़ तंत्र की इस जल्दबाजी को जोखिम भरा मान रहे हैं क्योंकि सिलेंडर के साथ इस तरह भागना किसी बड़ी दुर्घटना को भी दावत दे सकता था.

प्रशासन ने ईधन की कमी से किया इनकार

गौरतलब है कि जिले में रसोई गैस का संकट तेजी से बढ़ गया है, हालांकि प्रशासन किसी भी कमी से इनकार कर रहा है, मगर आमजन के गले के नीचे यह बात नहीं उतर रही है. एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसके चलते लोगों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

अफवाह ने बढ़ाई आम आदमी की परेशानी

जिले में रसोई गैस की कुल 40 एजेंसियां हैं, जिन पर 5,83,379 उपभोक्ता हैं. पिछले कई सालों से इन एजेंसियों पर कभी भी गैस की कोई किल्लत नजर नहीं आई. इधर, तकरीबन 10 दिनों से जिले में यह अफवाह फैल गई कि गैस का संकट खड़ा होने वाला है. इससे आम आदमी परेशान हो गया. हालांकि जिले के कई मोहल्लों में पाइपलाइन की गैस आपूर्ति है, मगर गैस की किल्लत की अफवाहें सभी को असहज कर रही हैं.

OTP बताने पर होगी गैस की बुकिंग

दूसरी ओर, गैस कंपनियों ने एक नया नियम भी लागू किया है, जिसमें उपभोक्ता को मोबाइल नंबर की केवाईसी करानी होगी. उसी के आधार पर एजेंसी द्वारा ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी बताने पर ही गैस की आपूर्ति होगी. 25 दिन पर ही दूसरी बुकिंग संभव होगी. इस नियम ने भी उपभोक्ताओं को असहज कर दिया क्योंकि अफवाह फैल गई कि कभी भी गैस का संकट खड़ा हो सकता है.

'जिले में नहीं है गैस का कोई संकट'

जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में गैस का कोई संकट नहीं है. उपभोक्ताओं में अफवाह गलत ढंग से फैली है. सामान्य रूप से लोग अब भी गैस प्राप्त कर सकते हैं जैसे पहले लेते थे. परेशान होने की जरूरत नहीं है. सामान्य सप्लाई भी जारी है और कहीं भी एजेंसी पर गैस की कोई कमी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के देहरादून दौरे में ट्रैफिक पुलिस रही चौकन्नी, बिना जाम के सफल रहा आयोजन
PM मोदी के देहरादून दौरे में ट्रैफिक पुलिस रही चौकन्नी, बिना जाम के सफल रहा आयोजन
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
'प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा', बोले CM धामी
'प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा', बोले CM धामी
Pilibhit News: पीलीभीत पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
पीलीभीत पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
Advertisement

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
सम्राट चौधरी की शपथ से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'वो साथी नहीं शातिर है जो...'
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
‘मैं आपसे माफी मांगता हूं’, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करते समय क्यों PM मोदी हुए भावुक
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
ईरान वॉर के बीच अचानक भारत की तारीफों के पुल बांधने लगा पाकिस्तान, क्यों अब याद आया ऑपरेशन सिंदूर
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
अनुषा दांडेकर ने गुपचुप की सगाई? भूषण प्रधान संग शादी की खबरों ने मचाई सनसनी, वायरल फोटो
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या विराट कोहली हुए चोटिल? नए वीडियो ने बढ़ाई RCB की टेंशन, जानें पूरा मामला
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
लोकसभा में अब होंगे 850 सांसद, केंद्र सरकार ने तैयार किया प्लान, महिला आरक्षण बिल में होगा ये प्रावधान
Kitchen Safety Tips: चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
चॉपिंग बोर्ड खिसकने से कट सकता है हाथ! क्या आपने ट्राई किया यह वायरल हैक?
Video: हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
हापुड़ हाईवे पर ‘मौत का खेल’! तेज रफ्तार कार से रईसजादों ने किए जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल
Embed widget