एक्सप्लोरर

छात्रों का आंदोलन खत्म कराने के लिए UPPSC की बैठक शुरू, नॉर्मलाइजेशन का फैसला लिया जाएगा वापस?

Prayagraj UPPSC Protest: आयोग का फैसला छात्रों के हक में आने की पूरी उम्मीद है. अगर ऐसा होता है और आयोग फैसला वापस ले लेता है तो प्रदर्शनकारी छात्र तुरंत अपना आंदोलन खत्म कर देंगे.

UPPSC Students Protest: यूपी लोक सेवा आयोग के खिलाफ चल रहे प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. छात्रों का आंदोलन खत्म कराने के लिए आयोग की उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में वन डे वन शिफ्ट में नॉर्मलाइजेशन के बगैर इम्तिहान कराए जाने को लेकर चर्चा हो रही है, 40 से 45 मिनट में आयोग की बैठक खत्म हो सकती है. 

सूत्रों के मुताबिक इस उच्च स्तरीय बैठक में नॉर्मलाइजेशन का फैसला वापस लिया जाना लगभग तय है. आयोग के चेयरमैन संजय श्रीनेत की अध्यक्षता में यह बैठक हो रही है. इस बैठक खत्म होने के बाद आयोग के जिम्मेदार लोग बाहर आकर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच फैसला वापस ले जाने का औपचारिक तौर पर ऐलान कर सकते हैं.  इस बात का नोटिफिकेशन जारी कर प्रदर्शनकारी छात्रों को उसकी कॉपी दे सकते हैं.

छात्रों के हक में फैसला आने की पूरी उम्मीद

आयोग का फैसला छात्रों के हक में आने की पूरी उम्मीद है. अगर ऐसा होता है और आयोग फैसला वापस ले लेता है तो प्रदर्शनकारी छात्र तुरंत अपना आंदोलन खत्म कर देंगे. सूत्रों के मुताबिक आधे घंटे से चल रही है आयोग की उच्च स्तरीय बैठक, प्रतियोगी छात्र वन डे वन शिफ्ट में प्री परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं.

नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का भी प्रतियोगी छात्र विरोध कर रहे हैं. प्रतियोगी छात्र यूपी पीसीएस प्री 2024 और समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 प्रारंभिक को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

प्रदर्शनकारी छात्रों को आयोग के फैसले का बेसब्री से इंतजार

वहीं 7 और 8 दिसंबर को प्रस्तावित है, यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्री 2024 प्रारंभिक परीक्षा, समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी 2023 प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को प्रस्तावित है. प्रदर्शनकारी छात्रों को आयोग के फैसले का बेसब्री से इंतजार है. आयोग का फैसला जानने के लिए गेट नंबर 2 पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे हैं. 

UPPSC Protest पर जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बड़ा बयान, सरकार से की ये अपील


 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP BJP Meeting Live Updates: अमित शाह पहुंचे लखनऊ, 3 हजार से ज्यादा नेता होंगे बीजेपी कार्यसमिति बैठक में शामिल
अमित शाह पहुंचे लखनऊ, 3 हजार से ज्यादा नेता होंगे बीजेपी कार्यसमिति बैठक में शामिल
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यवसाय के विस्तार के मिल रहे नए अवसर: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget