एक्सप्लोरर

यूपी में अवैध खनन पर योगी सरकार की पैनी नजर, 21 हजार से ज्यादा वाहन ब्लैकलिस्ट

UP News: सीएम योगी ने रविवार को खनन विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमें उन्होंने खनन को राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए मजूबत आधार बताया है और अधिकारियों को बाकी बचे हुए काम को सुधारने के निर्देश दिए हैं.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को खनन विभाग की समीक्षा बैठक में साफ कहा कि उत्तर प्रदेश अब पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम खनन व्यवस्था का मॉडल बन चुका है. खनन सिर्फ रेत बालू निकालने का काम नहीं रहा बल्कि यह राज्य की अर्थव्यवस्था और रोज़गार के लिए एक मज़बूत आधार बन चुका है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी बचे सभी सुधार तय समय में पूरे किए जाएं जिससे उत्तर प्रदेश स्टेट माइनिंग रेडीनेस इंडेक्स (SMRI) में कैटेगरी-A वाला राज्य बन सके. 

बैठक में बताया गया कि 2025-26 के पहले दो महीनों में ही खनिज राजस्व 623 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है जो पिछले साल की पूरी कमाई 608 करोड़ रुपये से भी ज़्यादा है. यानी खनन विभाग तेज़ी से तरक्की कर रहा है. 2021 से 2025 तक हर साल औसतन 18% की बढ़त दर्ज की गई है.मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन में सुधार की वजह से बड़ी कंपनियां जैसे अडानी ग्रुप, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू और अल्ट्राटेक सीमेंट उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर गंभीर हैं. सरकार की साफ-सुथरी नीतियों से इन कंपनियों का भरोसा बढ़ा है.

21 हजार से ज्यादा वाहन ब्लैकलिस्ट
मुख्यमंत्री ने बताया कि अवैध खनन रोकने के लिए अब तक 21,000 से ज़्यादा वाहन ब्लैकलिस्ट किए जा चुके हैं. 57 तकनीकी चेकपोस्ट, व्हाइट टैगिंग, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) और कलर कोडिंग जैसी तकनीकों से हर वाहन पर निगरानी रखी जा रही है. सिर्फ GPS वाले वाहन ही अब खनिज ढुलाई कर सकेंगे. उन्होंने साफ किया कि नदी के कैचमेंट क्षेत्र में किसी भी हालत में खनन की इजाज़त नहीं दी जाएगी और यदि कोई नियम तोड़ेगा तो जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई तय होगी.

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन सर्वे और सैटेलाइट सिस्टम से 99 नई खनन साइटें पहचानी गईं जिनमें से 23 उपयुक्त मिली हैं. 52 अन्य जगहों पर बालू मौरंग के भंडार का भी वैज्ञानिक आकलन किया गया है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि अब खनन का मूल्यांकन सिर्फ अंदाज़े से नहीं बल्कि वॉल्यूमेट्रिक एनालिसिस से होगा. ईंट भट्ठों के क्षेत्र में भी अब तक 258 करोड़ रुपये से ज़्यादा का राजस्व मिल चुका है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भट्ठा संचालकों से सीधा संवाद हो और तकनीक का इस्तेमाल करके इस क्षेत्र को भी पारदर्शी और नियोजित बनाया जाए. 

सीएम योगी ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मानसून काल में ही उपखनिज पट्टों का आवंटन पूरा कर लिया जाए ताकि 15 अक्टूबर से खनन सुचारु रूप से शुरू हो सके.  साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि जिला खनन निधि (DMF) का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्र खेल मैदान स्वास्थ्य सेवाएं जल संरक्षण जैसे कामों में प्राथमिकता से किया जाए. 

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2017 के बाद से खनन क्षेत्र में पारदर्शिता नीलामी प्रक्रिया और तकनीकी निगरानी पर खास ज़ोर दिया है. इससे न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है बल्कि राजस्व में भी बड़ा इज़ाफा हुआ है. पहले जहां खनन एक विवादित और अवैध गतिविधियों से जुड़ा क्षेत्र माना जाता था वहीं अब यह प्रदेश के औद्योगिक विकास और निवेश आकर्षण का मुख्य आधार बनता जा रहा है. 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
लखनऊ: 3 बच्चों की मां को बंधक बनाकर हैवानियत, जंजीरों से बांधकर पीटा, बेटे को बेचने की धमकी देकर रेप
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget