एक्सप्लोरर

यूपी में मरे हुए लोग ले रहे PM किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, डाटा क्रॉस चेक से हुआ खुलासा

UP News: फतेहपुर में 2 हजार से अधिक मृत किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे थे. इसका खुलासा विभाग द्वारा डाटा क्रॉस से हुआ है. फिलहाल 53 लाख से अधिक की रिकवरी की जा चुकी है.

Fatehpur News: फतेहपुर में केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 20 वीं किस्त जारी करने से पहले इस योजना से लाभ पा रहे किसानों के डाटा का क्रॉस चेक कराया गया है. इस क्रॉस चेक के जरिए 2121 किसान ऐसे पाए गए, जो मृत रहते हुए इस योजना का लाभ उठा रहे थे. साथ ही सरकारी नौकरी और पेंशनर के ऐसे 21 लोग शामिल थे जो योजना का लगातार लाभ ले रहे थे.

कृषि विभाग द्वारा गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे लोगों से 53 लाख 80 हजार न्यूज की कराई रिकवरी की है, बाकी लोगों से रिकवरी के लिए नोटिस जारी करते हुए 20 वी किस्त पर रोक लगा दी गई है. इसके साथ ही 8 हजार 773 ऐसे किसान हैं जो किसान सम्मान निधि योजना के 20 वीं किस्त से इस बार वंचित रहेंगे.

जिले में करीब 4 लाख किसानों को मिल रहा योजना का लाभ
फतेहपुर जिले में पीएम किसान सम्मान योजना के तहत लाभ पा रहे 3 लाख 79 हजार 986 किसान है. जिसका विभाग द्वारा इस योजना के 20वीं किस्त आने से पहले 3 लाख 71 हजार 213 किसानों ने E-kyc कराया है. अब भी 8 हजार 773 किसान अब भी शेष हैं. जिले 2 हजार 121 किसान ऐसे पाए गए जो मृत होने के बावजूद उनके परिजन इस योजना का लाभ उठा रहे थे. साथ ही सरकारी नौकरी और पेंशनर के ऐसे 21 लोग शामिल थे. जो योजना का लगातार लाभ ले रहे थे.

कृषि विभाग ने रोकी 20वीं किस्त
जिसके बाद कृषि विभाग द्वारा गलत तरीके से योजना का लाभ ले रहे मृतक किसान के परिजनों से 18 लाख 80 हजार रुपये ,सरकारी नौकरी करने वाले लोगों से 22 हजार रूपये, पेंशन पाने वालों से 72 हजार रूपये, इनकम टैक्स भरने वाले लोगों से 34 लाख 6 हजार रूपये की रिकवरी कराई गई है. बाकी जो बाकी लोग थे जो इस योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रहे थे उन्हें रिकवरी के लिए नोटिस जारी किया गया है.  कृषि विभाग ने लोगों से अब तक 53 लाख 80 हजार न्यूज की रिकवरी करते हुए 20 वीं किस्त पर रोक लगा दी गई है.

मामले पर क्या बोले कृषि विभाग के अधिकारी?
वही रंजीत चौरसिया(नोडल अधिकारी,कृषि विभाग) ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त आने वाली है. इसमें 3 लाख 35 हजार लगभग किसानों का बैच लॉक किया गया है. इन किसानों को किसान सम्मान निधि मिलना है. अभी और भी बैच आयेंगे उसे लॉक किया जाएगा, इसमें पति पत्नी के लगभग 6 हजार किसान हैं जो पति पत्नी हैं. जो आपात्र है जिनका पेमेंट स्टॉप कर दिया गया है. बाकी और जो बचे हुए किसान हैं उनका मार्किंग चल रही है. उनको मार्क करके किस्त आने से पहले उनका पेमेंट स्टॉप कर दिया जाएगा.

उन्होंने आगे बताया कि बहुत सारे ऐसे किसान हैं जो मृत हो गए हैं उनका पेमेंट स्टॉप कर दिया गया है. उनकी रिकवरी की प्रक्रिया चालू है. पेंशनर जो है उनका पेमेंट स्टॉप कर दिया गया है. उनसे रिकवरी भी की गई है कई ऐसे किसान हैं जो इनकम टैक्स भरते है जो योजना के लाभ लेते हैं उनका पेमेंट भी स्टॉप कर दिया गया है. साथ ही रिकवरी के लिए लेटर जारी कर दिया गया है. कई किसानों से रिकवरी किया जा चुका है. अब तक जनपद में 53 लाख न्यूज रिकवरी हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी हादसे में 2 शव बरामद, CM धामी बोले- बचाव दल ने 20 लोगों को सुरक्षित निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
फतेहपुर: थाने में नहीं सुनी गई फरियाद, अपमान से टूटी युवती ने दी जान
फतेहपुर: थाने में नहीं सुनी गई फरियाद, अपमान से टूटी युवती ने दी जान
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
मुरादाबाद जेल में 'शिक्षा की अलख', छात्र बन कैदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, किए गए खास इंतजाम
मुरादाबाद जेल में 'शिक्षा की अलख', छात्र बन कैदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, किए गए खास इंतजाम

वीडियोज

Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'?
Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'? | Crime News
DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे खतरनाक बॉलिंग स्पेल, जब इन गेंदबाजों ने मचाया कहर
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे खतरनाक बॉलिंग स्पेल, जब इन गेंदबाजों ने मचाया कहर
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
फतेहपुर: थाने में नहीं सुनी गई फरियाद, अपमान से टूटी युवती ने दी जान
फतेहपुर: थाने में नहीं सुनी गई फरियाद, अपमान से टूटी युवती ने दी जान
बच्चों को रमजान के बारे में क्या बताएं? जानें रोजे से जुड़ी 5 जरूरी बातें
बच्चों को रमजान के बारे में क्या बताएं? जानें रोजे से जुड़ी 5 जरूरी बातें
गुजरात के इस शहर में भी है धौलाकुआं, क्या यहां भी बनाया गया था सफेद कुआं?
गुजरात के इस शहर में भी है धौलाकुआं, क्या यहां भी बनाया गया था सफेद कुआं?
Gokyo Lakes: नेपाल की गोद में छिपा है दुनिया का सबसे ऊंचा फ्रेशवॉटर सिस्टम, जानें कैसे करें यहां की यात्रा?
नेपाल की गोद में छिपा है दुनिया का सबसे ऊंचा फ्रेशवॉटर सिस्टम, जानें कैसे करें यहां की यात्रा?
Embed widget