एक्सप्लोरर

Elvish Yadav Case: राहुल की डायरी बढ़ाएगी एल्विश की मुश्किलें! क्या होता था पार्टी में, खुलेगा राज

Noida News: नोएडा में रेव पार्टी मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. इस मामले में आरोपी राहुल की डायरी पुलिस के हाथ लगी है.

Elvish Yadav Case: यूट्यूबर और बिग बॉस-2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आरोपी को रिमांड में लेने के बाद पुलिस कई-कई घंटों तक पूछताछ कर रही है. अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. सांप तस्करी मामले में आरोपी रहे राहुल की डायरी नोएडा पुलिस के हाथ लगी है. पुलिस टीम इस डायरी की जांच कर रही है. दावा है कि राहुल की डायरी से कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. 

पुलिस के हाथ लगी राहुल की डायरी 
सर्प तस्करी के मुख्य आरोपी रहे राहुल की डायरी नोएडा पुलिस के हाथ लगी है. पुलिस की दो टीम सिर्फ राहुल की डायरी की जांच कर रही हैं. डायरी में कई पार्टी आयोजकों के नाम शामिल हैं. पुलिस की एक टीम डायरी में लिखे नामों से संपर्क कर रही है. तो दूसरी टीम डायरी में मौजूद जगहों पर जाकर सबूत इकट्ठा कर रही है. सूत्रों के मुताबिक इस डायरी में कई लोगों के नाम शामिल हैं. डायरी के मुताबिक आरोपी राहुल ने किसी तीसरे व्यक्ति के जरिये एल्विश यादव से संपर्क किया था. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. 

राहुल ने कहा- वह एल्विश को जानता है
रेव पार्टी मामले के मुख्य आरोपी राहुल ने पूछताछ में ये कबूला था कि वो एल्विश यादव को जानता है और एल्विश के कहने पर पहले भी सांपों को नोएडा के स्टूडियो में लेकर आया है. अब इस बयान के तर्ज पर एल्विश यादव से पुलिस पूछताछ कर सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस अब एल्विश से जो सवाल-जवाब करेगी उसमें राहुल ने रिमांड के दौरान जो भी बयान दिए हैं उन्हीं बयानों को आधार पर करेगी.

क्या है एल्विश पर आरोप
एल्विश यादव पर सांप के प्रतिबंधित जहर की सप्लाई का आरोप है. उनके अलावा मामले में बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया का नाम भी सामने आया है. कुछ महीने पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के बाद ही दोनों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू किया है.

ये भी पढ़ें: Rampur News: बिना तलाक दिए शख्स ने किया चौथा निकाह, तीसरी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
मेरठ: पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री टॉर्चर, किसान नेताओं ने लगाए आरोप
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget