एक्सप्लोरर

Rampur News: बिना तलाक दिए शख्स ने किया चौथा निकाह, तीसरी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, केस दर्ज

UP Crime News: पीड़िता का आरोप है कि संतान नहीं होने की वजह से उसके पति ने बिना तलाक दिए चौथा निकाह कर लिया और फिर उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया.

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक शख्स ने अपनी तीसरी पत्नी को बिना तलाक दिए घर से निकाल दिया और चौथी महिला से निकाह कर लिया. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने दहेज की मांग करनी शुरू दी थी और फिर एक दिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. 

खबर के मुताबिक रामपुर के मोहल्ला फर्राशान में रहने वाले महबूब पर उसकी तीसरी पत्नी शाइन ने गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि तीन साल पहले 15 फरवरी 2020 को उसकी महबूब से शादी हुई थी. शाइन के भाईयों ने दहेज में अपने हैसियत के मुताबिक घर का सारा सामान और एक लाख रुपये नगद दिए थे. 

मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाला
पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि शादी के बाद से ही महबूब और उसके बेटे उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे थे और उसके परिजनों से और दहेज की मांग कर रहे थे. उसके साथ घर में मारपीट भी की जाने लगी. पति महबूब को संतान होने की उम्मीद नहीं थी, इसकी वजह से उनकी दहेज की मांग बढ़ने लगी. इसके बाद महबूब ने उसे तलाक दिए बिना ही चौथा निकाह भी कर लिया और 9 नवंबर को उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया. 

पुलिस ने केस दर्ज किया
पीड़िता आरोपी महबूब की तीसरी पत्नी है. उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरी पत्नी भी आपसी मनमुटाव के बाद घर छोड़कर चली गई थी. इसके बाद उसने शाइन से शादी की, लेकिन अब उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया और चौथी शादी कर ली है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में जो बातें सामने आएंगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तरकाशी टनल हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन, अंदर फंसे हैं 40 मजदूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget