एक्सप्लोरर

UP News: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पहलवान दिव्या काकरान की मेरठ के बॉडी बिल्डर सचिन से हुई सगाई, दिव्या कर रहीं ओलंपिक की तैयारी

मुजफ्फरनगर में पहलवान दिव्या काकरान की मेरठ के बॉडी बिल्डर सचिन से सगाई हो गई है. पारंपरिक तरीके से हुए इस कार्यक्रम में दोनों परिवार मौजूद रहे.

Muzaffarnagar News: अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान की शादी मेरठ निवासी सचिन प्रताप के साथ तय हो गई है. मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव में एक पारिवारिक समारोह में दोनों की सगाई हो गई. इस दौरान दोनों परिवार मौजूद रहे. सचिन ने बताया कि ओलंपिक के बाद ही वह शादी करेंगी, फिलहाल सगाई हुई है. सचिन प्रताप के पिता भानुप्रताप सिंह पुलिस विभाग में प्रशिक्षक हैं, सचिन भानुप्रताप के बड़े बेटे है, सचिन से छोटी दो बहनें हैं. 

बता दें कि सचिन का परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश है. सचिन प्रताप एक बॉडी बिल्डर हैं और कई राष्टीय प्रतियोगिताएं जीत चुके हैं. फिलहाल वे मिस्टर इंडिया की तैयारी में जुटे हैं. सचिन प्रताप का कहना है कि वह चाहते थे कि उनकी शादी एक खिलाड़ी के साथ ही हो क्योंकि अगर दोनों ही खिलाड़ी होंगे तो आपस में अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी होगी. रिश्ते के बारे में सचिन बताते हैं कि यह रिश्ता दोनों परिवारों के बीच आपसी बातचीत से तय हुआ है. दोनों ही परिवार पहले से ही एक दूसरे को आंशिक तरीके से जानते थे. 

सगाई के बाद काफी खुश हैं सचिन

दिव्या के साथ सगाई होने के बाद सचिन बेहद ही खुश दिखाई दे रहे हैं, सचिन का कहना है कि अभी सिर्फ सगाई हुई है. फिलहाल दिव्या ओलंपिक की तैयारी में जुटी हैं और वह खुद भी मिस्टर इंडिया के कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं. दिव्या के ओलंपिक खेलने के बाद ही दोनों ने शादी करने की बात कही है. 

वहीं सचिन के पिता भानु प्रताप का कहना है कि इस रिश्ते से उनका पूरा परिवार बेहद गर्व महसूस कर रहा है. दिव्या काकरान अर्जुन अवार्ड के साथ-साथ और कई अवार्ड भी जीत चुकी हैं और इतनी बड़ी खिलाड़ी के परिवार के साथ रिश्ता जोड़ने से उनका परिवार बेहद गर्व महसूस कर रहा है. भानु प्रताप का कहना है कि दोनों ही खिलाड़ी हैं और इतने बड़े खिलाड़ी होने के कारण सचिन को भी दिव्या से मोटीवेशन मिलेगा और वह भी देश के लिए कुछ बड़ा काम करने की सोचेंगे.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: 'बीजेपी सरकार ने सिर्फ वोट के लिए वापस लिया कृषि कानून', अखिलेश यादव का आरोप

UP Election 2022: राकेश टिकैत ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, किसानों के वोट को लेकर कही ये बड़ी बात

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
पछतावा है! अमरोहा में एक दूल्हा और 3 दुल्हन वाली शादी निकली फर्जी
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
हरियाणा विधानसभा की शिक्षा समिति ने सराहा योगी सरकार का शिक्षा मॉडल
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget