एक्सप्लोरर

UP Election 2022: राकेश टिकैत ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना, किसानों के वोट को लेकर कही ये बड़ी बात

UP Elections: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है.

UP Assembly Election 2022: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'जनता नाराज लग रही है सरकार से, पता नहीं क्या करेगी. 5-7 साल हो गए इनको लेकिन किया कुछ नहीं.' चुनाव में किसके साथ जाएंगे को लेकर सवाल पूछने पर राकेश टिकैत ने कहा कि हम सिर्फ मुद्दों के साथ है, 13 महीने आंदोलन कर किसान आया तो नाराज है. 31 जनवरी को फिर बड़ा आंदोलन है. वादा खिलाफी का कार्यक्रम है कि जो वादा किया दिल्ली में अब तक पूरा नहीं किया.

बीजेपी नेताओं के पश्चिमी यूपी में दौरों पर किसान नेता ने कहा कि उन्हें घर घर जाना भी चाहिये. बल्कि सड़क से जाएं तो बेहतर है. सड़क ठीक हो जाती. अगर पहले 5 साल जाते तो सड़क, स्कूल, अस्पताल ठीक हो जाते. अगर पहले जाते तो घर घर वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती. घर घर मिलने जा रहे लेकिन हमसे मिलने नहीं आ रहे. हम तो चाहते कि कोई हमसे भी मिलने आये, मुद्दों पर बात करें. जाट बीजेपी के साथ हैं वाले बयान पर राकेश टिकैत ने कहा कि एक बिरादरी को टारगेट कर जैसे बयान दे रहे कि जाट हमारे साथ, थोड़ा आगे बढ़ते तो कहते वो हमारे साथ. ये फंडा अब चलने वाला नहीं, फेल हो चुका. ये पुराना मॉडल लेकर चल रहे जो नहीं चलेगा. वोटर हमारी तरफ है, बाकी पोलिटिकल किस तरफ हमें नही पता. 

राकेश टिकैत ने कही ये बात

राकेश टिकैत ने कहा कि कोई नही बताता किसके साथ है. उन्होंने कहा कि आंदोलन कमजोर न हो बस, सरकार कोई आये. आंदोलन कमजोर होने से नुकसान होता. किसान किसे वोट देगा के सवाल पर कहा कि किसान आधे रेट में फसल बेचकर जहां वोट देना चाहते दे लेंगे. धान 1200 में बिका लाइन में खड़े रहे, प्रयागराज में अब भी आंदोलन चल रहा धान ना बिकने पर. बिजली महंगी है, यूपी में 175 रुपये जबकि 15 रुपये हॉर्स पावर हरियाणा में. सरकार के लोगों से गांव में सवाल हो रहा. पार्टी का काम चुनाव लड़ना, हार जीत वोट से होती. 

राकेश टिकैत ने कहा कि सबको वोटों पर भी निगाह रखनी होगी. प्रशासनिक अधिकारी गिनती करेगा तो 15 हज़ार वोट सरकार के लिए साथ लेकर जाएगा. 15 हज़ार से गिनती शुरू करेगा सत्ता पक्ष के विधायक की. साथ ही आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी के फॉर्म भरवा रहे, कुछ कॉलम खाली छोड़ रहे, ऐसी चर्चा है. विभिन्न दलों द्वारा गारंटी कार्ड भरवाने पर कहा कि जनता जागरूक इसलिए गारंटी कार्ड भरवाने लगे राजनीतिक दल. ये नई शुरुआत क्योंकि नेताओं से विश्वास हट रहा. कहते कुछ, करते कुछ हैं. ये जिन्ना,पाकिस्तान, शमशान, कब्रिस्तान नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: मेरठ में स्वतंत्र देव सिंह बोले- कुर्ता फैलाकर वोट की भीख मांगता हूं ताकि...

Weather Update: यूपी और हरियाणा में अगले 24 घंटे में कोल्ड डे तो दिल्ली में भी पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड, कोहरे का भी दिखेगा प्रकोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget