एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'बीजेपी सरकार ने सिर्फ वोट के लिए वापस लिया कृषि कानून', अखिलेश यादव का आरोप

UP Elections: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल (बीजेपी) की सरकार ने सिर्फ वोट की खातिर अपने विवादास्पद कृषि कानून वापस लिए हैं.

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों से भारतीय जनता पार्टी से सावधान रहने की अपील करते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल (बीजेपी) की सरकार ने सिर्फ वोट की खातिर अपने विवादास्पद कृषि कानून वापस लिए हैं. उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि यदि उनके (सपा के) गठबंधन की सरकार बनी तो वे राज्य में इस तरह के किसी किसान विरोधी कानून को लागू नहीं होने देंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह कहा. रालोद, सपा के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ रहा है.

जाट मतदाताओं से संपर्क साध रही है बीजेपी

विधानसभा चुनाव से पहले, बीजेपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट मतदाताओं से संपर्क साध रही है. इस क्षेत्र से समुदाय के सदस्यों ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर साल भर चले प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. बाजेपी नेताओं ने रालोद प्रमुख से भगवा पार्टी से हाथ मिलाने को भी कहा था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली में जाट नेताओं के साथ एक बैठक की थी. जयंत चौधरी ने कहा कि सपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बहुत मजबूत है और किसानों के हितों के लिए काम करने का लक्ष्य रखता है.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘बीजेपी ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन वह किसान विरोधी तीन कानून ले आई. किसानों ने सरकार को इन कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया. बीजेपी ने वोट की खातिर इन कानूनों को वापस लिया. बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो कोई चीज कहे बगैर कानून ले आती है. ’’पूर्व मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी राज्य में इस तरह का कोई कानून लागू नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि जयंत, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और दिवंगत किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों की पैरोकारी को आगे बढ़ा रहे हैं.

जयंत चौधरी ने कही ये बात

जयंत चौधरी ने कहा कि पहले लोगों को संदेह था कि क्या दोनों दलों के बीच गठबंधन होगा. उन्होंने अपने दादा चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा, ‘‘हमारा मेल काफी पहले हो गया था. हम प्रदेश का विकास करना चाहते हैं और गठबंधन किया क्योंकि हम चौधरी चरण सिंह की लड़ाई को आगे ले जाना चाहते हैं.’’अखिलेश ने कहा, ‘‘हम दोनों ही किसानों के बेटे हैं और अपने अधिकारों के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे. ’’ सपा प्रमुख ने कहा कि वे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल की खरीद की व्यवस्था करेंगे. उन्होंने कहा कि एक कृषि कोष बनाया जाएगा ताकि किसानों को गन्ने के बकाये के भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़े.

अखिलेश यादव ने किया वादा

अखिलेश यादव ने घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और सिंचाई उद्देश्य के लिए किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा भी किया. उन्होंने कहा कि सपा ने लैपटॉप वितरित किये थे और अब समाजवादी पेंशन दी जाएगी. सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारा इस चुनाव में नकारात्मक विचार प्रक्रिया को खत्म कर देगा.’’अखिलेश यादव संवाददाता सम्मेलन के लिए मुजफ्फरनगर देर से पहुंचे. उन्होंने इससे पहले दिन में दावा किया था कि वह दिल्ली में फंस गये थे क्योंकि उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं दी गई.

उन्होंने एक ट्वीट में पृष्ठभूमि में एक हेलीकॉप्टर के साथ अपनी तस्वीर साझा की. उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे हेलीकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है. जबकि बीजेपी के एक शीर्ष नेता अभी यहां से रवाना हुए हैं. हारती हुई बीजेपी की ये हताशा भरी साज़िश है. जनता सब समझ रही है.’’

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: मेरठ में स्वतंत्र देव सिंह बोले- कुर्ता फैलाकर वोट की भीख मांगता हूं ताकि...

Weather Update: यूपी और हरियाणा में अगले 24 घंटे में कोल्ड डे तो दिल्ली में भी पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड, कोहरे का भी दिखेगा प्रकोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
CM योगी बोले- 'भारत-जापान साझेदारी से बढ़ेंगे निवेश और रोजगार के अवसर'
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महोबा में 10वीं की छात्रा से हैवानियत, बंधक बनाकर किया गैंगरेप
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सहारा इंडिया के खिलाफ मामला होगा दर्ज, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget