एक्सप्लोरर

UP MLC Election: यूपी स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में भी OPS बना मुद्दा, शिक्षकों ने किया ये बड़ा एलान

UP MLC Election News: चुनावी मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमान संभाली हुई है. कार्यकर्ता स्कूल दर स्कूल प्रत्याशियों के नाम वाली डायरी, कैलेंडर, स्टीकर देकर प्रचार कर रहे हैं.

UP Graduates Teacher MLC Election: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने प्रचार शुरू कर दिया है. पार्टी ने हर वोटर तक अपने कार्यकर्ताओं को भेजना शुरू कर दिया है. इस बीच शिक्षकों ने ये ऐलान कर बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है कि जो  पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) देगा, उसी को अपना समर्थन देंगे. वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी धरातल पर मुद्दों की तपिश भी झेलनी पड़ रही है. OPS एक ऐसा मुद्दा है, जो शिक्षक एमएलसी सीट पर उतरे प्रत्याशियों और पार्टी के लिए बड़ी फांस बन सकता है.

एक-एक मतदाता तक पहुंच रहे हैं कार्यकर्ता
इसलिए पार्टी एक-एक मतदाता तक पहुंचने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दे चुकी है और उन्हें अपनी रिपोर्ट भी 3 दिन के अंदर देने के निर्देश दिए गए हैं. जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए पेशेवर तरीके से काम करने उतरे कार्यकर्ता बाकायदा एक रिपोर्ट तैयार कर पार्टी के शीर्ष नेताओं को देंगे, जिसमें यह दर्ज होगा कि किन-किन शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से उन्होंने मुलाकात की और किन प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी दर्ज होगा कि मतदाताओं ने किन मुद्दों पर अपना समर्थन देने की बात कही है. 

बीजेपी पांचों सीटें जीतने का कर रही है दावा
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी परिषद की पांचों सीटों को जीतने की बात कह रहे हैं. कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं. इस बाबत पदाधिकारियों को कार्य के विभाजन और हर मतदाता से जुड़ाव के निर्देश दिए गए हैं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्टीकर, कैलेंडर, प्रचार सामग्री और डायरी लेकर चुनावी प्रचार युद्ध में उतर चुके हैं. भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्कूल दर स्कूल स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के पास जाकर पार्टी की रीत नीत बताते हुए अपने प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं.

एक-एक वोटर की भेजनी पड़ेगी रिपोर्ट
इस बीच पार्टी ने जिला पदाधिकारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा संयोजक, पोलिंग सेंटर संयोजकों के साथ बैठक में जिम्मेदारियों को बांटा है. इसमें हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया है कि उन्हें किन मतदाताओं से संपर्क करना है. अपने हिस्से के मतदाताओं के नाम मिलने के 3 दिन के अंदर मतदाताओं से मिलना होगा. उन्हें पार्टी की रीति-नीति बताते हुए पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील भी करनी होगी. 3 दिन में जो मतदाता नहीं मिले या जिनके बारे में लग रहा हो कि उनका वोट पक्का नहीं है. इसका भी उल्लेख डायरी में करने के लिए कहा गया है.

इस रिपोर्ट में यह भी बताना होगा कि जिसका वोट पक्का नहीं है. उसकी किससे बात कराकर उसे समझाया जा सकता है. इसके बाद जो मतदाता छूट गए हैं, उनसे मिलने के लिए फिर से प्रयास किए जाएंगे. शिक्षक निर्वाचन के दौरान मतदाता संपर्क के कार्य में जुटे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ऐसी ही टीमें हर उस जगह पहुंच रही हैं, जहां से पार्टी के प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया जा सके.

ये भी पढ़ेंः UP Politics: आखिर राहुल गांधी भाई वरुण गांधी को कांग्रेस में क्यों नहीं करा पा रहे शामिल, क्या है मजबूरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
उत्तराखंड: वन्यजीव हमलों में अब तक 1296 लोगों की मौत, 6624 घायल, मुआवजा बढ़कर 10 लाख
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
चारधाम में 47 मंदिरों में गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, CM धामी बोले- अभी अंतिम फैसला नहीं
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली
लोकसभा में अखिलेश यादव के सांसद ने की 'गंदी बात', सनातन पांडेय ने सदन में खड़े होकर दी गाली
उत्तराखंड: बजट सत्र के दौरान सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर किया वार
उत्तराखंड: बजट सत्र के दौरान सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर किया वार

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Live: ईरान ने बातचीत पर लौटने का दिया संकेत, मसूद पेजेशकियान ने कौन सी 3 शर्तें रखीं? लेबनान से 177 भारतीय सुरक्षित लौटे
Noida News: नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
नोएडा सेक्टर 4 की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धुएं से कई लोग बेहोश, 4 की हालत नाजुक
Middle East War: ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 बड़े अपडेट
ईरान ने रखीं सीजफायर की 3 शर्तें, ट्रंप की दो टूक... मिडिल ईस्ट की जंग में अब तक क्या-क्या हुआ?
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का फुल कैलेंडर एक क्लिक में देखें, पहले चरण में खेले जाएंगे 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर सस्पेंस बरकरार
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
देश के किस राज्य में होती है LPG सिलेंडर की सबसे ज्यादा खपत? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम
Video: बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
बीकानेर में छत पर चढ़े सांड ने सड़क पर लगाई छलांग, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
Embed widget