एक्सप्लोरर

यूपी के जिलों और ब्लॉकों का स्थलीय निरीक्षण, CM योगी ने 116 वरिष्ठ अफसरों को दिए ये निर्देश

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जनपदों और विकास खंडो की जमीनी हकीकत जानने के लिए राज्य के 116 वरिष्ठ अधिकारी को जिला और ब्लाॉक का दौरा कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के आकांक्षात्मक जनपदों और विकास खंडों में आए बदलाव की जमीनी हकीकत जानने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के 116 वरिष्ठ अधिकारी इन जिलों और ब्लॉकों का दौरा करेंगे और प्रगति की असल तस्वीर की रिपोर्ट देंगे.

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 08 प्रमुख सचिव/सचिव स्तर के अधिकारी आकांक्षात्मक जनपदों में तीन दिवसीय दौरे पर भेजे जाएंगे. वहीं, 108 विशेष सचिवों को राज्य के 108 आकांक्षात्मक विकास खंडों में भेजा जाएगा. इन अफसरों को यह देखना होगा कि सरकार की योजनाओं से इन इलाकों में कितना बदलाव आया है और जनता को उसका लाभ कैसे मिल रहा है.

सीएम योगी का मकसद पिछड़ों का विकास 
मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नीति आयोग के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम का मकसद गरीब, वंचित और पिछड़े तबकों तक विकास की रोशनी पहुंचाना है. यह ‘अंत्योदय’ यानी सबसे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की सोच का सशक्त उदाहरण है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि देश के टॉप-10 आकांक्षात्मक जिलों में से 6 उत्तर प्रदेश के हैं. बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली, सोनभद्र, श्रावस्ती और फतेहपुर जैसे जिलों ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है. शिक्षा में बलरामपुर, सोनभद्र, चित्रकूट और श्रावस्ती टॉप जिलों में हैं. कौशल विकास में सिद्धार्थनगर ने देश में पांचवां स्थान पाया है.

CM योगी ने फेलो समीक्षा के निर्देश दिए
सीएम योगी ने कहा कि यह बदलाव सतत निगरानी, योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रशासनिक सहयोग की वजह से संभव हो पाया है. मार्च 2024 तक 21 इंडिकेटर्स में आकांक्षात्मक विकास खंडों का औसत प्रदर्शन राज्य औसत से बेहतर था. मार्च 2025 तक यह संख्या बढ़कर 24 हो गई है. खास बात यह है कि 3 मानकों में सभी 108 विकास खंडों ने राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है. वहीं 19 इंडिकेटर्स में पिछड़े ब्लॉकों की संख्या में भी कमी आई है.

सीएम योगी ने सीएम फेलो की भी समीक्षा के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीएम फेलो की रैंकिंग तय की जाए और उनकी साप्ताहिक समीक्षा हो. नियम बनाया जा रहा है कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले फेलो को भविष्य में सरकारी सेवा में वरीयता दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि विकास खंडों में बीडीओ, सीडीओ, डॉक्टर, पशु चिकित्सक, पंचायत अधिकारी और शिक्षाधिकारी जैसे पद खाली न रहने दिए जाएं. जहां भी पद रिक्त हैं, वहां तुरंत तैनाती की जाए. योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गांव, ब्लॉक या व्यक्ति विकास के लाभ से वंचित न रहे. आकांक्षात्मक जिलों और विकास खंडों को एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में खड़ा किया जा रहा है, जो “सबका साथ, सबका विकास” के लक्ष्य को पूरा कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज बोले- पीओके भारत का हिस्सा बनेगा तो मनेगी दिवाली

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
'अखिलेश श्रीकृष्ण के वंशज नहीं, कंसवंशी' सुदामा वाले बयान पर ओपी राजभर
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
यूपी में बारिश का कहर, मुजफ्फरनगर-अमरोहा में अलग-अलग हादसों में 4 की मौत
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget