एक्सप्लोरर

Operation Sindoor पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज बोले- पीओके भारत का हिस्सा बनेगा तो मनेगी दिवाली

India Strikes: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों ध्वस्त किया है. भारतीय सेना की कार्रवाई पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने प्रतिक्रिया दी है.

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय ने सेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है. भारतीय सूरवीरों के साहस को आज पूरा देश सलाम कर रहा है. राजनीतिज्ञ से लेकर धर्माचार्य और आम लोग भी भारतीय के पराक्रम की सराहना कर रहे हैं. ऑपरेशन सिंदूर पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने प्रतिक्रिया दी है.

ऑपरेशन सिंदूर पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा, "भारत ने अपना जवाबी हमला शुरू कर दिया है. भारत कभी भी उकसावे पर पहले हमला नहीं करता है. जब कोई अति कर देता है तो भारत का पलटवार शुरू होता है. उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है. जिस तरह देवी सीता का अपमान करने पर राक्षसराज रावण का नाश हुआ था, उसी तरह अब पाकिस्तान ने भारत की एक बेटी की पवित्र निशानी और उसके सिंदूर को नष्ट करने के लिए आतंकवादियों को भेजकर अपनी कब्र खुद खोदी है.

उन्होंने कहा कि भारत ने पहले ही झटके में पाकिस्तान ने 9 आतंकवादी ठिकानों को धूल में मिला दिया है. कहा कि अमेरिका ने सुरक्षा के लिए पाकिस्तान को F-16 दिया था उसे भी भारतीय सेना ने धूल मे मिला दिया है. यह पलटवार का श्री गणेश है और इसे लेकर पूरे देश में खुशी है. 

PoK भारत  का हिस्सा बनेगा तो मनेगी दिवाली
उन्होंने कहा कि जिस दिन पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा बन जाएगा, पूरा देश दिवाली मनाएगा-पटाखे फोड़े जाएंगे, मिठाइयां बांटी जाएंगी और हम सभी उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं." बता दें कि इंडियन आर्मी, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर 6-7 मई की दरमियानी रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POJK) में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इन ठिकानों पर लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 900 आतंकियों को निशाना बनाया गया. भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है.

प्रेस कांफ्रेंस में सेना ने बताया कि लक्ष्यों के बारे में आर्मी के पास विश्वस्त जानकारी थी, जिसके आधार पर ऑपरेशन को लॉन्च किया गया और साल 2008 के मुंबई आतंकी हमले की साजिश भी यहीं रची गई थी. भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि इस बात का खास ख्याल रखा गया कि कोई आम नागरिक निशाना न बनें. सिर्फ आतंकी संगठनों को निशाना बनाया गया.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अब 15 साल तक खिलौना लेकर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'

Embed widget