एक्सप्लोरर

यूपी में 12वीं की छात्रा बनी एक दिन की DM, 8वीं की छात्रा ने संभाला एडीएम का कार्यभार

UP News: श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाली रश्मि कसौंधन को श्रावस्ती जिले का 1 दिन का जिला अधिकारी बनाया गया.

Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाली रश्मि कसौंधन को श्रावस्ती जिले का 1 दिन का जिला अधिकारी बनाया गया. कक्षा 8 में पढ़ने वाली प्राची तिवारी को ADM और कक्षा 7 में पढ़ने वाली रीना को एसडीएम बनाया गया. अधिकारी की कुर्सियों पर बैठने के बाद इन्होंने आम जनता की समस्याएं सुनीं. वहीं उनके चेहरे पर एक अलग की खुशी देखने को मिली.

आपको बता दे कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान फेस फाइव के तहत आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए श्रावस्ती जनपद में राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 में पढ़ने वाली रश्मि कसौंधन को एक दिन का जिला अधिकारी बनाया गया. वहीं कक्षा 8 में पढ़ने वाली प्राची तिवारी को ADM और कक्षा 7 में पढ़ने वाली रीना को एसडीएम सदर बनाया गया. 

तीनों अधिकारियों ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं
वहीं तीनों अधिकारियों ने मिलकर आज जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया इस मौके पर जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठने के बाद रश्मि कसौंधन के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिली. उन्होंने कहा कि हम पढ़ लिखकर एक उच्च अधिकारी बनना चाहेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करेंगे हमको आज बहुत अच्छा लगा की सरकार के द्वारा हमें एक दिन का डीएम बनाया गया है.

श्रावस्ती डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मिशन शक्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से महिलाओं का सशक्तिकरण है, इसके अंतर्गत आज कुछ मेधावी छात्राओं को बुलाया गया था. इसमें रश्मि कसौंधन जो कक्षा 12वीं में हैं वे अपनी कक्षा की टॉपर है, उन्होंने आज एक दिन के लिए जिलाधिकारी के रूप में काम किया. इसका मूल उद्देश्य है कि जो अभी हमारी नई पीढ़ी है, जो अभी स्कूली शिक्षा में बच्चियां हैं, उनको इसके माध्यम से प्रेरणा मिले और शासन प्रशासन के बड़े पदों पर जाने के लिए उनका मनोबल बढ़े. इसके साथ ही हमारे पास दो बच्चियां प्राची तिवारी कक्षा 8 और रीना कक्षा 7 में हैं इन्होंने भी एडीएम और एसडीएम के रूप में आज कार्य किया है.

ये भी पढे़ं: प्रेमी की मौत से आहत होकर प्रेमिका ने समाप्त की अपनी जीवन लीला? जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget