एक्सप्लोरर

UP News: यूपी बोर्ड ने लॉन्च किया 'समाधान' पोर्टल, छात्रों की समास्या का 15 दिनों के अंदर होगा काम

UPMSP: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने छात्रों को बड़ी सौगात दी है. छात्रों को अब बोर्ड मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालयों का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा.

UP Board News: यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईटेक हो गया है. छात्रों की समस्या सुलझाने के लिए 'समाधान' पोर्टल की शुरुआत हो गई है. बोर्ड कार्यालय आए बिना छात्रों की समस्याओं का हल 15 दिनों में हो जाएगा. यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने शनिवार को छात्रों के लिए समर्पित 'समाधान' पोर्टल लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में हर साल 55 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होते हैं. संख्या अधिक होने के कारण, शैक्षिक रिकॉर्ड में त्रुटियों की संख्या भी आनुपातिक रूप से अधिक है.

घर बैठे छात्र ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

उम्मीदवारों को प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों से त्रुटियों को हल कराने पर दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है. इसलिए छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए 'समाधान' पोर्टल लॉन्च किया गया है. पोर्टल पर छात्र छात्राओं को 13 विभिन्न प्रकार की सुविधाएं ऑनलाइन प्रदान की जाएंगी. समस्याओं का 15 दिन के भीतर समाधान न होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. निगरानी के लिए प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जा रहा है.

यूपी बोर्ड ने शुरू किया 'समाधान' पोर्टल

नियंत्रण कक्ष में दो टोल फ्री नंबरों पर प्राप्त शिकायतों, समस्याओं एवं प्रश्नों को दर्ज कर किया जाएगा. केस नंबर छात्रों और अभिभावकों को आवंटित कर समाधान किया जाएगा. समस्या का हल होने पर संबंधित छात्र को सूचना भी दी जाएगी. सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि पोर्टल यूपी बोर्ड से संबद्ध 27 हजार से अधिक स्कूलों के करोड़ों छात्रों की समस्याओं को देखते हुए बनाया गया है. बता दें कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को यूपी बाेर्ड का चक्कर लगाना पड़ता था. पोर्टल शुरू होने से अब छात्र छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 

UP Politics: पीएम मोदी की दिवाली मनाने की अपील पर डिंपल यादव का पलटवार, कहा- 'बीजेपी वाले गांव-गांव भेजें घी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget