एक्सप्लोरर

UP Politics: पीएम मोदी की दिवाली मनाने की अपील पर डिंपल यादव का पलटवार, कहा- 'बीजेपी वाले गांव-गांव भेजें घी'

UP News: मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि इंडिया  गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि किसे शामिल करना है या नहीं. उन्होंने कहा कि यूपी में सपा अकेले बीजेपी को सरकार बनाने से रोक सकती है

Mainpuri News: मैनपुरी पहुंचीं समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली मनने की अपील पर पलटवार किया है. सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि घर- घर दीपक जलाने का संदेश आया है. बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ता गांव गांव जाएंगे. डिंपल यादव ने कहा कि 22 जनवरी को दीपक जलाने के लिए बीजेपी वाले गांव में लोगों को घी भेजें. बता दें कि 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर गए पीएम मोदी ने देशवासियों से राम मंदिर उद्घाटन के दिन घरों में दीपक जलाने का अनुरोध किया था. 

'घरों में दीप जलाने के लिए बीजेपी वाले गांव-गांव भेजें घी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने पर देशवासी घरों को रोशन करें. शाम को रोशनी से घर जगमग होना चाहिए. पीएम मोदी की अपील पर पूछे गए सवाल का जवाब डिंपल यादव दे रही थीं. उन्होंने बीजेपी से 22 जनवरी को दीपक जलाने के लिए घी की मांग कर डाली. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता गांवों में घी लेकर जाएं ताकि लोग घरों को रोशन कर सकें. मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी अकेले बीजेपी को सरकार बनाने से रोक सकती है. बसपा को गठंबधन में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया  गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा. 

मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने से बचीं डिंपल यादव

डिंपल अखिलेश यादव के खिलाफ बसपा सुप्रीमो मायावती की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब देने से बचती नजर आईं. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के माध्यम से मायावती की टिप्पणी के बारे में पता चल रहा है. डिंपल यादव ने कहा कि अभी तक मायावती का बयान मेरे संज्ञान में नहीं आया है. उन्होंने मंत्री जयवीर सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. बता दें कि योगी के मंत्री जयवीर सिंह ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को सिरफिरा बताया था. सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा का ध्यान रखा चाहिए. उन्होंने मंत्री जयवीर सिंह के बयान को गलत बताया.

CM Yogi Janta Darshan: गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, बच्चों को दुलार कर दिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
Live: चमोली के टनल में अचानक घुसा पानी-मलबा, 22 में से अब तक 16 मजदूर रेस्क्यू
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget