एक्सप्लोरर

Meerut News: 'गांव की सत्ता गांव के हाथ में है', मेरठ में BJP की क्षेत्रीय कार्यशाला में बोले भूपेंद्र चौधरी

Meerut News: यूपी के मेरठ में बीजेपी नेताओं की तरफ से क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत संगठन के कई नेताओं ने हिस्सा लिया है.

आगामी 2026 के शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मेरठ में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संगठन की जड़ों को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक क्षेत्र भाजपा की रीढ़ हैं, क्योंकि यह वर्ग केवल मतदाता नहीं बल्कि समाज के विचार निर्माता हैं. भाजपा सरकार ने नई शिक्षा नीति और डिजिटल शिक्षा के विस्तार जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य किए हैं.

पंचायत चुनाव को लेकर बोले भूपेंद्र चौधरी 

 पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 'गांव की सत्ता, गांव के हाथ में है' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित हैं.

भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पांच सूत्री रणनीति दी. हर स्नातक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क, शिक्षकों तक नीतियों की जानकारी पहुंचाना, हर गांव और वार्ड में सक्रिय अभियान चलाना, बूथ स्तर पर प्रचार सामग्री वितरित करना और युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ना.

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए वोटरों को जोड़ने का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अनुशासित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिन्हें उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूती दी जाएगी. शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रदेश संयोजक और राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में 10,000 और शहरी क्षेत्रों में 15,000 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य है. 

उन्होंने शिक्षक चुनाव के लिए ग्रामीण इलाकों में 3000 और महानगरों में 5000 वोट बनवाने पर जोर दिया. विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा का फोकस जिला पंचायत सदस्यों और अध्यक्ष के चुनाव पर होना चाहिए. 

कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व सांसद कांता कर्दम, मंत्री सोमेंद्र तोमर सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रबंधन अन्य दलों से अलग और मजबूत है. संगठन की एकजुट मेहनत से भाजपा निश्चित ही सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
गाजियाबाद में हॉर्न बजाने पर आरोपी ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस के पैरों में गिरकर मांगा न्याय
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'मुनाफाखोरी का नया नाम है एथेनॉल...जंग और जंक की बढ़ी समस्या', अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा
'अखिलेश यादव न मुसलमान और न सनातन...', मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताई PDA की परिभाषा

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget