एक्सप्लोरर

बस्ती में खंडहर के पास अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Basti News: बस्ती में अज्ञात शव के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. अब कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव नाले के पास सड़ा हुआ पाया गया है. खंडहर में शव मिला है.

Basti Latest News: बस्ती में अज्ञात शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव को जानवर नोच खा रहे थे. कूड़े बीनने पहुंचे लोगों ने खंडहर के पास लिट्टी चोखे की दुकान लगाने वाले व्यक्ति ने लाश मिलने की जानकारी दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई और आस पास के लोगों से अज्ञात व्यक्ति पहचान कराने में लगी हुई है. 

बस्ती में शव के मिलने का सिलसिला लगातार जारी दिख रहा है. कुछ मामलों में पुलिस ने खुलासा किया तो अभी भी कुछ शव अज्ञात ऐसे पाए गए हैं कि जिनमे सालों बीत चुके हैं, जिसका खुलासा कर पाना अभी तक पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण बना हुआ है. हर्रैया थाना क्षेत्र के NH 28 किनारे पूर्व में मिले अज्ञात युवती के शव का खुलासा करने में पुलिस अभी तक नाकाम है.

जांच में बस्ती पुलिस रही थी नाकाम

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हढही खास गांव के पास मनोरमा नदी में 25 वर्षीय युवती के हत्या के मामले में पुलिस ने आज तक कोई खुलासा नहीं कर सकी है. अभी अज्ञातों शवों का खुलासा पुलिस नही कर पाई थी की तभी आज सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन चौकी क्षेत्र में फिर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जो कि 20 से 25 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. कहीं न कहीं पुलिस के लिए यह खुलासा बड़ी चुनौती साबित हो रही है.

युवक का शव सड़ा मिला 

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेबन क्षेत्र के पुराने NCC ऑफिस जो अब खंडहर में तब्दील हो चुका है उसके पीछे एक अज्ञात युवक का शव नाले के पास सड़ा हुआ पाया गया. अज्ञात शव की जानकारी तब हुई जब कूड़ा बीनने वालो दो व्यक्ति वहां पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव सड़ा हुआ पड़ा है, जिससे तीक्ष्ण दुर्गंध आ रही थी और उसके शरीर के अंगों को मांसाहारी जानवरों की तरफ से अपना निवाला बनाया जा चुका है.

खून से लथपथ मिली ईंट

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव को कब्जे में लेने के दौरान युवक की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिस स्थान पर युवक का शव मिला उसके आगे ही खून से लथपथ एक ईंट भी मिली है, जिसमे खून लगा हुआ है, जो मामले में सीधे हत्या के तरफ इशारा कर रहा है. अब देखना यह है कि पुलिस पूरे मामले में घटना का खुलासा कर पाएगी या फिर दो महिलाओं की हत्या के बाद मिले शव का खुलासे में नाकाम रहने वाली पुलिस इस मामले में भी फाइल धूल फांकते नजर आएगी.

युवक की नहीं हो सकी पहचान

घटना के बाबत सर्किल सीओ सिटी सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुरानी NCC आफिस जो खंडहर हो चुका है, उसमें मिली है. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस की तरफ से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आस पास पूछताछ के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. घटना में साक्ष्य संकलन किया जा रहा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

(मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, जल्द होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget