अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
लेखिका शेफाली वैद्य के इंस्टाग्राम को लेकर किए गए एक पोस्ट पर सीजेपी नेता सौरव दास ने निशाना साधा है. इसके अलावा उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो पोस्ट को भी रीपोस्ट किया.

लेखिका शेफाली वैद्य के इंस्टाग्राम को लेकर किए गए एक पोस्ट पर सीजेपी नेता सौरव दास ने निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, " डरो. बहुत ज्यादा डरो. आखिरकार सच सामने आ रहा है और युवा इस वेव (लहर) का नेतृत्व कर रहे हैं." इसके अलावा उन्होंने यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक वीडियो पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए मोदी सरकार को घेरा.
शेफाली वैद्य ने एक्स पर एक पोस्ट में इंस्टाग्राम रील्स को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी सरकार परसेप्शन की लड़ाई हार रही है. उन्होंने आगे कहा कि खासकर इंस्टाग्राम पर हर दिन सरकार के खिलाफ सैंकड़ों प्रोपेगेंडा रील्स बनाई जा रही हैं, जिन्हें जबरदस्ती हर किसी की टाइमलाइन पर दिखाया जा रहा है.
Be scared. Be very scared. The truth is being set free, finally! And the youth is leading the wave. 🪳
— Saurav Das (@SauravDassss) October 29, 2026
इंस्टाग्राम पॉलिसी को लेकर उठाए सवाल
शेफाली वैद्य ने भारत में इंस्टाग्राम की पॉलिसी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि भले ही आप उन रील्स बनाने वालों को फॉलो न करते हों. इस प्लेटफॉर्म ने साफ तौर पर एक पक्ष चुन लिया है और अश्विनी वैष्णव का मंत्रालय या तो इस बारे में पूरी तरह अनजान है, या फिर वहां के अधिकारी (बाबू) किसी मिलीभगत का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने इस पोस्ट में बीजेपी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष को भी टैग किया है.
The Dictator is extremely scared of Insta reels. Are Gen-Z no more his fraaands?
— Saurav Das (@SauravDassss) October 29, 2026
सौरव दास ने ध्रुव राठी के एक वीडियो को रीपोस्ट करते हुए कहा कि तानाशाह बहुत ज्यादा डरा हुआ है. क्या जेन-जी अब उनके दोस्त नहीं रहे?
ध्रुव राठी ने क्या कहा
ध्रुव राठी ने अपने वीडियो में कहा कि लाखों की संख्या में इंस्टाग्राम से पोस्ट हटाई जा रही हैं, क्योंकि मोदी सरकार काफी डरी हुई है और वो लगातार इंस्टाग्राम को पोस्ट हटाने के ऑर्डर दे रही है. उन्होंने दावा किया कि गैर राजनीतिक पोस्ट भी हटाई जा रही है. उन्होंने ये भी दावा किया कि अंधाधुंध पोस्ट हटाने के चक्कर में सरकार को समर्थन करने वाली पोस्ट तक हटा दी जा रही हैं.
ये भी पढ़ें
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला






















