एक्सप्लोरर

Lucknow में जमीन धंसने से गिरी निर्माणाधीन मल्टी लेवल पार्किंग की दीवार, मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Lucknow News: लखनऊ में मल्टी लेवल पार्किंग की जमीन धंसने के कारण कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गई. एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 7 मजदूरों को बचा लिया है. वहीं बचाव अभियान अभी भी जारी है.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. गनिमत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. वहीं रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लोगों को बचाया जा रहा है. दरअसल लखनऊ में निर्माणाधीन एक इमारत की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार मल्टी लेवल पार्किंग की जमीन धंसने के कारण कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गई, जिससे मलबे से अब तक 7 लोगों को बचाया गया है.

जानकारी के अनुसार लखनऊ में बन रही एक मल्टी लेवल पार्किंग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब देर रात उसकी जमीन धंसने लगी और उसकी दीवार गिरने से मजदूरों की बनाई हुई कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गई, जिसके चलते कुछ लोग घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिसबल के साथ ही रेस्क्यू करने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंची.

SDRF की टीम कर रही रेस्क्यू

बताया जा रहा है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर से मलबे में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सात लोगों को बचा लिया गया है और उनका प्राथमिक इलाज चल रहा है. एसडीआरएफ की टीम लगातार मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल बचाव अभियान अभी भी जारी है.

7 लोगों का हुआ रेस्क्यू

लखनऊ एडीसीपी सैयद अली अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि 'रात 11:30 बजे नई बन रही मल्टी लेवल पार्किंग की जमीन धंसने की सूचना मिली थी. जिसके चलते कुछ अस्थायी झोपड़ियां ढह गईं, जिसके मलबे के बीचे कुछ लोग दब गए. एसडीआरएफ टीम के बचाव अभियान के कारण 7 लोगों को बचा लिया गया है. वहीं एसडीआरएफ का बचाव अभियान अभी भी जारी है. जो लोग दबे हुए हैं उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं.'

यह भी पढ़ेंः 
Watch: बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ब्रिटिश हुकूमत से की सरकारी अफसरों की तुलना, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget