एक्सप्लोरर

Guddu Muslim: यूपी पुलिस को चकमा देकर गुड्डू मुस्लिम फरार, सैयद वसीउद्दीन बनकर भागा दुबई, मचा हड़कंप

Umesh Pal Murder Case: पुलिस की ओर से गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था. देश के तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में उसकी तलाश में छापेमारी भी की गई थी. 

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में तकरीबन दो साल पहले हुए उमेश पाल और दो सरकारी गनर के शूटआउट मामले में सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बड़ा दावा किया है. शूटआउट में शामिल पांच लाख रुपये का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम देश से भागकर दुबई पहुंच गया है. गुड्डू मुस्लिम माफिया अतीक गिरोह का सक्रिय सदस्य है. सूत्रों के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम नाम बदलकर पिछले साल 6 दिसंबर को दुबई के लिए रवाना हुआ.  

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 6 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली एतिहाद एयरलाइंस की फ्लाइट से गुड्डू मुस्लिम रवाना हुआ था. शक है कि उसने सैयद वसीम उद्दीन के नाम से फर्जी पासपोर्ट इस्तेमाल किया. उसके विजिटर वीजा के जरिए दुबई भागने की जानकारी मिली है. गुड्डू मुस्लिम के दुबई भागने में अतीक गैंग से जुड़े हुए लोगों के मदद करने की आशंका जताई गई है, 

गुड्डू मुस्लिम के दुबई भागने का दावा
सूत्रों के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम के दुबई भागने की जानकारी केंद्रीय खुफिया एजेंसी की जांच में सामने आई है. एजेंसी ने यह जानकारी यूपी पुलिस के साथ साझा की है. गुड्डू मुस्लिम के विदेश भागने की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस की ओर से गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था. देश के तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में उसकी तलाश में छापेमारी भी की गई थी. 

प्रयागराज पुलिस पहले ही गुड्डू मुस्लिम के घर की कुर्की कर चुकी है. गुड्डू मुस्लिम शातिर बमबाज है. उमेश पाल शूटआउट के सीसीटीवी फुटेज में वह लगातार बम चलाता हुआ नजर आ रहा था. बता दें कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके उमेश पाल और दो सरकारी गनरों की सरेआम हत्या कर दी गई थी. 

अतीक अहमद सक्रिय सदस्य है गुड्डू मुस्लिम
उमेशपाल शूटआउट में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद के साथ ही गुड्डू मुस्लिम भी शामिल था. घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था. कई महीने तक गिरफ्तारी नहीं होने के बाद गुड्डू मुस्लिम पर इनाम की रकम बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी. शूटआउट केस में माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, बहन आयशा नूरी और अतीक के छोटे भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी लगातार फरार हैं. माफिया के परिवार की तीनों महिलाओं पर भी इनाम घोषित है.  

इस चर्चित शूटआउट केस में गुड्डू मुस्लिम के साथ ही अरमान बिहारी और साबिर भी फरार है. इन दोनों पर भी पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है. शूटआउट की साजिश रचने के आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को तीन हमलावरों ने 15 अप्रैल 2023 को न्यायिक हिरासत में मौत के घाट उतार दिया था. 

यूपी में उपभोक्ताओं से होगी बिजली कंपनियों के घाटे की भरपाई! उपभोक्ता परिषद ने किया विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर निगरानी के लिए पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
Exclusive: 'हाई फ्रिक्वेंसी, डुअल सेंसर और हाईटैक क्वालिटी..' , बॉर्डर पर पाकिस्तान लगा रहा मॉर्डन कैमरे
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
नीतीश सरकार ने अनंत सिंह को दिया पहले से छोटा घर, अब नहीं रख सकेंगे गाय-भैंस, एक गाड़ी की पार्किंग
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
रोहित भैया की डांट..., मौका मिला तो मैं भी कप्तान बनना..., यशस्वी जायसवाल ने बोली दिल की बात
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल, देखें तस्वीरें
ब्लैक ड्रेस, डायमंड जूलरी और आंखों पर चश्मा... आलिया भट्ट का किलर लुक वायरल
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
घरेलू एयरलाइंस में कितने पायलट, अब विदेशी पायलटों को भारत में कैसे मिल सकती है नौकरी?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
दिल्ली में आज फिर मनेगी दीपावली, जानें रेखा गुप्ता सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
Video: पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
पुलिस की गाड़ी ने लिया गलत यू-टर्न तो महिला ने बीच चौराहे पढ़ाया कानून का पाठ- वीडियो वायरल
Embed widget