एक्सप्लोरर

यूपी में उपभोक्ताओं से होगी बिजली कंपनियों के घाटे की भरपाई! उपभोक्ता परिषद ने किया विरोध

UP Electricity Price: उपभोक्ता परिषद नए टैरिफ मानकों को निजी घरानों के लिए फायदेमंद बताया है और इसे पूरे मामले में विद्युत नियामक आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं.

UP Electricity Price: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका लग सकता है. नियामक आयोग जल्द ही प्रदेश में टैरिफ तय करने संबंधी नए मानकों को लागू करने की तैयारी कर रही है. नए मानकों के तहत बिजली की दरें तय होने के बाद बिजली चोरी और बिजली कंपनियों को होने वाले घाटे का खामियाजा भी उपभोक्ताओं को उठाना पड़ सकता है. अगर ये प्रस्ताव लागू होता है तो जाहिर है इसका सीधा असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा और बिजली की दलों में जबरदस्त इजाफा हो सकता है. नए टैरिफ मानकों को लेकर अभी से यूपी राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद में नाराजगी देखने को मिल रही है. 

उपभोक्ता परिषद नए टैरिफ मानकों को निजी घरानों के लिए फायदेमंद बताया है और इसे पूरे मामले में विद्युत नियामक आयोग की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं. परिषद ने कहा कि नए मानकों से उपभोक्ताओं को खामियाजा उठाना पड़ेगा. जल्द ही इस मुद्दे पर ऑनलाइन प्रतिक्रिया ली जाएगी, जिसके बाद इसके खिलाफ संघर्ष की घोषणा की जा सकती है. 

उपभोक्ता परिषद ने किया नए मानकों का विरोध
प्रदेश में हर साल मल्टी ईयर वितरण टैरिफ़ रेगुलेशंस के आधार पर बिजली की दरें तय जाती है. इससे पहले 2019 अगले पांच साल के लिए रेगुलेशंस बनाए गए थे, जिसकी अवधि अब खत्म हो गई है और अब इसे नए सिरे से तैयार किया जा रहा है. नए मसौदे में टैरिफ़ निर्धारण क़ानून में कई बदलाव किए गए है. जिसके तहत बिजली चोरी, कंपनियों को होने वाले वित्तीय घाटे और भ्रष्टाचार से होने वाले नुक़सान की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी. 

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि इस तरह के मानकों से बिजली की दरों में बढ़ोतरी होगी. नए मानक निजीकरण के लिए प्रस्तावित पाँच कंपनियों को लेने के लिए इच्छुक निजी घरानों के दबाव में बनाए गए हैं. इनसे बिजली कंपनियों पर निकल रहे 33,122 करोड़ रुपये का सरप्लस खत्म होगा और उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ेगा. उन्होंने बिना दबाव में आए पुराने मानकों को ही बनाए रखने की मांग की और उम्मीद जताई कि आयोग उपभोक्ताओं के हित में ही निर्णय लेगा.

कौन हैं सपा सांसद प्रिया सरोज के पिता, अखिलेश यादव के करीबी, इलाके के दिग्गज नेताओं में गिनती  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या ये ईंटें तुम्हारे सिर पर मारें?', घटिया निर्माण पर बीजेपी विधायक का पारा हुआ हाई
'क्या ये ईंटें तुम्हारे सिर पर मारें?', घटिया निर्माण पर बीजेपी विधायक का पारा हुआ हाई
यूपी को एक और तोहफा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस का आज उद्घाटन, जानें टोल समेत खास बातें
यूपी को एक और तोहफा, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस का आज उद्घाटन, जानें टोल समेत खास बातें
UP News: बिल्डरों के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी का एक्शन: बोले, अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं- सीएम
बिल्डरों के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी का एक्शन: बोले, अपराधियों के लिए यूपी में जगह नहीं- सीएम
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
रुचि वीरा...कमाल अख्तर और अब आनंद भदौरिया! अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बन रहे हैं ये नेता?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget