एक्सप्लोरर

मुजफ्फरनगर में फर्टिलाइजर फैक्ट्री से 'जहरीली' गैस लीक, कांवड़ियों में मची भगदड़

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना मोड़ पर स्थित अंकुर फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड से जहरीली गैस रिसाव होने लगी. कांवड़ मार्ग के पास होने के चलते भगदड़ की स्थिति बन गयी. अधिकरियों ने स्थिति संभाली.

यूपी न्यूज़: मुजफ्फरनगर में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी फ़ैल गयी, जब बुढ़ाना मोड़ पर स्थित अंकुर फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड से जहरीली गैस रिसाव  होने लगी. कांवड़ मार्ग के पास होने के चलते भगदड़ की स्थिति बन गयी. गैस की तीव्रता से सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में घुटन की शिकायतें सामने आईं. फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोग और कांवड़िए फैक्ट्री को तुरंत बंद करने की मांग की है.

बता दें कि घटना के समय कांवड़ यात्रा मार्ग पर सैकड़ों शिवभक्त और स्थानीय लोग मौजूद थे. अचानक अंकुर फर्टिलाइजर फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हुआ, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे. कांवड़ियों में भगदड़ की स्थिति बन गई, और आसपास की आबादी में भी अफरा-तफरी मच गई. कुछ कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने गुस्से में फैक्ट्री परिसर में घुसकर हंगामा किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया.

फैक्ट्री पहले भी रही है विवादों में

कांवर लेकर जा रहे बॉबी त्यागी ने बताया कि हम लोग सड़क किनारे आराम कर रहे थे, तभी गैस की बदबू आई. सांस लेना मुश्किल हो गया और लोग डर के मारे भागने लगे. यह बहुत खतरनाक था. स्थानीय निवासी और जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 के सदस्य अमरकांत मलिक उर्फ चीक ने बताया कि यह फैक्ट्री पहले भी कई बार विवादों में रही है. प्रशासन को इसे तुरंत बंद करना चाहिए, वरना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

फैक्ट्री की लापरवाही पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंकुर फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड में पहले भी गैस रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. यह क्षेत्र कांवड़ यात्रा का प्रमुख मार्ग होने के कारण बेहद संवेदनशील है, जहां रोजाना हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं. गैस रिसाव की यह घटना एक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन समय रहते स्थिति नियंत्रित हो गई.

वहीं फैक्ट्री मालिक आर.एस. बंसल ने बताया कि यह एक तकनीकी खराबी थी, जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया. फैक्ट्री नियमों का पालन करती है, और हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं.  

प्रशासन और प्रदूषण विभाग की कार्रवाई

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची. प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि हमने फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की बात सामने आई है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget