एक्सप्लोरर

'अखिलेश यादव को ओबीसी नेताओं से परेशानी', डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का सपा चीफ पर हमला

Gonda News: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गोंडा के मनकापुर विकासखंड में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की.

उत्तर प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोंडा के मनकापुर विकासखंड में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत की रणनीति तैयार की. इसके बाद उन्होंने पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय आनंद सिंह के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के साथ उनके परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, साथ ही कांवड़ यात्रा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर भी अपनी बात रखी.

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया. मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की विजय यात्रा अजेय रहेगी. मौर्य ने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया. मोहन भागवत के 75 वर्ष पर रिटायरमेंट वाले बयान पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजय अभियान जारी रहेगा.

अखिलेश यादव पर तीखा हमला

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव को ओबीसी नेताओं से परेशानी है. मैं किसान के घर पैदा हुआ और एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में उपमुख्यमंत्री तक पहुंचा. अखिलेश का अहंकारी स्वभाव और उनकी निम्नस्तरीय भाषा उनकी हकीकत को दर्शाती है. उनकी फर्जी पीडीए की हवा निकल चुकी है. 2027 में उन्हें सैफई जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए.

उन्होंने सपा शासन की तुलना में योगी सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ की. मौर्य ने कहा कि सपा के राज में गुंडे-माफिया पुलिस से नहीं डरते थे, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में अपराधी पुलिस से डरते हैं. सपा का झंडा लगी गाड़ी बिना अवैध हथियारों के नहीं चलती थी, लेकिन अब अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है.

राहुल गांधी पर सियासी तंज

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी को सत्ता का वियोग इतना है कि वे अनाप-शनाप बयान देते हैं, जो एक विपक्षी नेता को शोभा नहीं देता. वे विरासत की सियासत करते हैं, लेकिन लोकतंत्र में संघर्ष से सफलता मिलती है. कांग्रेस 99 सीटों तक पहुंच गई, लेकिन 2047 तक अर्धशतक के लिए तरसेंगे.

यही नहीं मौर्य ने कांग्रेस के शासनकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राजीव गांधी के समय एक रुपये में 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे. आज मोदी सरकार में किसान सम्मान निधि का पूरा 2000 रुपये सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है. हम भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाएंगे.

कांवड़ यात्रा पर कोई विवाद नहीं

कांवड़ यात्रा को लेकर मौर्य ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से कांवड़ यात्रा सकुशल चल रही है और 2047 तक भी चलेगी. सभी धार्मिक यात्राएं सुरक्षित और सम्मान के साथ होंगी. मौर्य ने कुंभ मेले की भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि यह विपक्ष की चिंता का कारण बन रही है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था को कोई रोक नहीं सकता.

Input By : कृष्ण कुमार कुरैल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget