एक्सप्लोरर

मथुरा के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए बदमाश

सोमवार रात को मथुरा के हनुमान मंदिर में बदमाशों ने धावा बोल दिया. बदमाश साधुओं और मंदिर के सेवकों को बेहोश कर लगभग चार लाख रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट ले गए. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोरोना कर्फ्यू के बीच बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सोमवार की रात थाना नौहझील क्षेत्र में स्थित प्राचीन झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में लूटपाट की. मंगलवार की सुबह उस वक्त घटना का पता चला जब मंदिर के अन्य साधु जागे. सुबह अन्य साधुओं को मंदिर परिसर में सात साधु और सेवक बेहोश मिले. तिजोरी और दानपात्र से नकदी और अन्य सामान गायब था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

साधुओं को कर दिया बेहोश 
नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर प्राचीन हनुमान मंदिर है. इस धर्मस्थल को सिद्ध स्थली श्रीझाड़ी वाले हनुमान जी के नाम से भी जाना जाता है. मंदिर परिसर में कई साधु-संत रहते हैं. सोमवार रात को मंदिर में बदमाशों ने धावा बोल दिया और साधुओं को बेहोश कर लगभग चार लाख रुपये की नकदी और दो मोबाइल लूट ले गए. पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

बदमाशों की तलाश जारी 
मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे जब अन्य साधु जागे तो मंदिर परिसर का हाल देखकर दंग रह गए. मंदिर परिसर में बने कमरों में मंदिर के महंत रामरतनदास, पुजारी, रसोइया नोहबत सिंह, साधु बाल ब्रह्मचारी, जीवनदास, सेवक प्रहलाद समेत सात साधु बेहोश मिले. मंदिर में लूटपाट की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची थाना नौहझील पुलिस ने जानकारी जुटाई. एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद भी मौके पर पहुंचे. पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं.

खाने में दिया गया था नशीला पदार्थ
मंदिर के एक साधु के अनुसार बदमाश महंत की तिजोरी से 3.40 लाख और दानपात्र से लगभग 25 हजार रुपये लूटकर ले गए हैं. दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान भी गायब है. चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी तोड़कर ले गए. उधर, सभी बेहोश साधुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है. माना जा रहा है कि इन साधुओं को खाने में नशीला पदार्थ दिया गया है.

ये भी पढ़ें:  

Coronavirus In UP: सामने आए 20463 नए केस, 24 घंटे में 306 मरीजों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, BKTC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग तेज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
मेरठ जेल की एक बैरक में 5 कातिल पत्नियां, मुस्कान पढ़ रही रामायण तो दामिनी को बेटे से मिलने की इच्छा
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी
महोबा में SDM पर वकील से अभद्रता का आरोप, बार एसोसिएशन का प्रदर्शन; कोर्ट बहिष्कार की चेतावनी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget