एक्सप्लोरर

Coronavirus In UP: सामने आए 20463 नए केस, 24 घंटे में 306 मरीजों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 20463 नए मामले सामने आए हैं. नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 15,45,212 तक जा पहुंची है. 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 20,463 नए मामले आए और 306 मरीजों की मौत हो गई. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 20,463 नए मरीज आने के बाद कुल मामले 15,45,212 पहुंच गए हैं. जबकि, राज्य में 306 और मौतें होने से कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16,043 हो गई है.

कम हुए हैं कोरोना के केस 
अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य में पिछले दस दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 94 हजार से अधिक की कमी आई है. स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे में लखनऊ में अधिकतम 23 मौतें हुई हैं जिसके बाद कानपुर में 16, मेरठ में 15, झांसी और गौतम बुद्ध नगर में 12- 12, आगरा और आजमगढ़ में 11-11, बस्ती में 10 और वाराणसी में आठ लोगों की मौत हुई है.

2,16,057 मरीजों का चल रहा है इलाज 
वहीं, मेरठ में सबसे ज्यादा 1,368 नए मामले आए हैं. इसके बाद गौतम बुद्ध नगर में 1,229 और लखनऊ में 1,154 मरीजों की पुष्टि हुई है. प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बीमारी से 29,358 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं और इसके साथ ही, राज्य में कुल 13,13,112 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्‍त हुए हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय कोरोना के कुल 2,16,057 मरीज इलाज करा रहे हैं.

4.34 करोड़ से अधिक नमूनों की हुई जांच 
प्रसाद ने दावा किया कि अब तक राज्य में 4.34 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है जिनमें से सोमवार को 2.33 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है. 

ये भी पढ़ें:  

रायबरेली: कोरोना काल में गांवों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं अधिकारी, इस बात से खौफ में हैं ग्रामीण  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget