एक्सप्लोरर

Garhwal University News: गढ़वाल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने की ऐस्टरॉइड की खोज, NASA ने भी दी मंजूरी

Garhwal News: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ी कामयाबी मिली है. यहां के छात्रों ने ऐस्टरॉइड (क्षुद्र ग्रह) की खोज की है जिसे नासा ने स्वीकार कर लिया है.

Garhwal News: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University) के छात्रों द्वारा खोजे गए ऐस्टरॉइड (क्षुद्र ग्रह) पर अंतरराष्ट्रीय माइनर प्लेनेट सेंटर अमेरिका (IAU Minor Planet Center) आगे का शोध करने जा रहा है. यह पहला मौका होगा जब गढ़वाल यूनिवर्सिटी के किसी शोध पर माइनर प्लेनेट सेंटर कोई शोध करेगा. इस उपलब्धि को लेकर विवि के छात्रों सहित तमाम अध्यापक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्रों की बड़ी उपलब्धि
गढ़वाल यूनिवर्सिटी के छात्रों की इस कामयाबी पर यहां की कुलपति अन्नपूर्णा नौटियाल ने भी उन्हें बधाई दी है. दरअसल गढ़वाल विवि के भौतिक विज्ञान विभाग के पांच शोध छात्रों ने ऐस्टरॉइड की खोज की है जिसे नासा ने स्वीकार किया था. पांचों छात्रों ने हवाई विश्वविद्यालय अमेरिका के पेन-स्टार्स टेलीस्कोप की सहायता से इस ग्रह की खोज की थी.

छात्रों ने भौतिक विज्ञानी डॉ. आलोक सागर गौतम के नेतृत्व में लगातार एक महीने तक शोध कार्य करने के बाद इसे खोजा और खोजे गए चार ऐस्टरॉइड्स की रिपोर्ट नासा को भेजी. इसमें से एक रिपोर्ट को नासा ने प्रारंभिक खोज के रूप में स्वीकार कर लिया.

आने वाला वक्त स्पेस का- संजीव
इस ऐस्टरॉइड को पी-11 एनवाइआइए का नाम दिया गया है. इसका शोध करने वाले छात्र महावीर प्रसाद और संजीव कुमार ने बताया कि अब इसमें आगे का शोध माइनर प्लेनेट सेंटर द्वारा किया जाएगा. बीते साल अक्टूबर में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अंतरराष्ट्रीय खगोलीय खोज कार्यक्रम के तहत एस्टेरायड्सकी खोज के लिए ऑनलाइन चयन प्रतियोगिता आयोजित की थी.
 
इस बाबत छात्र संजीव कुमार ने बताया कि आने वाला वक्त स्पेस का है, ऐसे में हम जितना स्पेस को समझेंगे वो उतना ही उपयोगी होगा. 
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
आजम-अखिलेश की मुलाकात से पहले ओपी राजभर का बड़ा दावा, ये क्या कह दिया?
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget