एक्सप्लोरर

सोनभद्र: 'जल जीवन मिशन' के तहत 23 परियोजनाओं का होगा शुभारंभ, 12 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना का प्रधानमंत्री ने बुन्देलखंड में शुभारंभ कर चुके हैं अब विन्ध्य क्षेत्र के सोनभद्र और मिर्जापुर में शुभारंभ करेंगे.

सोनभद्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर घर नल योजना को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया गया है. विन्ध्य क्षेत्र के मिर्जापुर और सोनभद्र में जल जीवन मिशन योजन के तहत हर घर नल योजना का 22 नवंबर को 5555 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोनभद्र में शिल्यान्यास करेंगे. इस योजना के तहत सोनभद्र की 14 पेयजल परियोजना और मिर्जापुर की 9 पेयजल परियोजना का शिल्यान्यास किया जाएगा.

पीएम ग्रामीणों से करेंगे बात इस संबंध में शनिवार को उत्तर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना का प्रधानमंत्री ने बुन्देलखंड में शुभारंभ कर चुके हैं अब विन्ध्य क्षेत्र के सोनभद्र और मिर्जापुर में शुभारंभ करेंगे. इस योजना का शुभारंभ करने के लिए सोनभद्र का चयन किया है. जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवत का सोनभद्र में आगमन होगा तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसका सीधा प्रसारण सोनभद्र और मिर्जापुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किया जाएगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री सोनभद्र के 2 और मिर्जापुर के 3 गांवों के ग्रामीणों से सीधी बात करेंगे.

12 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ सोनभद्र में 22 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल जीवन मिशन का शिल्यान्यास करेंगे. जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत जलापूर्ति की कुल 3212.18 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाओं का शुभारंभ होगा. इससे तहत सोनभद्र जिले के 1389 गांवो के 12 लाख 50 हजार से अधिक लोग लाभाविन्त होंगे.

23 परियोजनाओं का शुभारंभ होगा 22 नवंबर को सुबह 11: 30 बजे धंधरौल बांध के पास स्थित आयोजित कार्यक्रम में जल जीवन मिशन के तहत सोनभद्र की 14 परियोजनाओं और मिर्जापुर की 9 यानी कुल 23 परियोजनाओं का शुभारंभ होगा. इस योजना की कार्यदायी संस्था स्टेट वाटर एण्ड सैनिटेशन मिशन (एसडब्ल्यूएसएम) है. जिले की गुरमुरा ग्राम पंचायत समूह पेयजल योजना और पनारी ग्राम पंचायत समूह पेयजल योजना 213 करोड़ रुपये की प्रस्तावित है. जिले में जल जीवन मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परासी, बीजपुर, झीलो, पटवध के ग्रामीणों से संवाद करेंगे.

कितनी है लागत परासी पेयजल पाइप लाइन परियोजना की लागत 312.51 लाख रुपये, झीलो, बीजपुर 727.59 लाख रुपये, अमवार 206.72 लाख रुपये, नगवां, तेंदुआही 220.40 लाख रुपये, बेलाही 222.29 लाख रुपये, हर्रा, कदरा और नेवारी 261.99 लाख रुपये, केवथा 108.89 लाख रुपये , पटवध पाइप लाइन पेयजल परियोजना की लागत 938.63 लाख रुपये है. इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत 3212.18 करोड़ रुपये है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शिलान्यास कार्यक्रम की सुरक्षा में 3 एडिशनल एसपी, 8 सीओ, 100 सब इंस्पेक्टर, 500 कांस्टेबल, 5 कम्पनी पीएसी लगाई गई है. क्षेत्र के पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, बीजेपी बोली- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ: गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए पहली बार जारी हुआ सरकारी आदेश, जानें- क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण सिंह बोले- 'देश को नेपाल-पाकिस्तान के नजरिए से देखते हैं राहुल गांधी'
बृजभूषण सिंह बोले- 'देश को नेपाल-पाकिस्तान के नजरिए से देखते हैं राहुल गांधी'
'सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे', धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे', धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'नहीं भेज पा रहे तो इस्तीफा दीजिए', घुसपैठियों के मुद्दे पर इमरान मसूद का अमित शाह को जवाब
'नहीं भेज पा रहे तो इस्तीफा दीजिए', घुसपैठियों के मुद्दे पर इमरान मसूद का अमित शाह को जवाब
स्वामी प्रसाद मौर्य: अखिलेश के लिए अवसर या आपदा हैं पूर्व सपा नेता! इन वजहों से बना रहे दूरी?
स्वामी प्रसाद मौर्य: अखिलेश के लिए अवसर या आपदा हैं पूर्व सपा नेता! इन वजहों से बना रहे दूरी?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
Embed widget