'नहीं भेज पा रहे तो इस्तीफा दीजिए', घुसपैठियों के मुद्दे पर इमरान मसूद का अमित शाह को जवाब
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा घुसपैठियों को बचाने के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अगर चिन्हित कर लिए हैं तो बाहर भेजिए.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा SIR और EVM के मुद्दे पर विशेष स्तर बुलाने की मांग पर कांग्रेस द्वारा सड़कों पर आंदोलन के आरोप पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा, जब हम संसद में चर्चा कर रहे थे तो आप चर्चा से भाग रहे थे, जब हम कोर्ट में चले तो आप संसद में आने की बात कर रहे हैं.आप चर्चा करना ही नहीं चाहते हो."
इमरान मसूद ने घुसपैठियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आपने ने ढूंढ लिए हैं तो इन्हें डिपोर्ट क्यों नहीं करते ? भारत को शर्णार्थियों का अड्डा क्यों बना रहे हैं ? उन्होंने आगे कहा कि एनजो नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ये फर्जी आंकड़ों में खुद ही उलझ जाते हैं. बारह साल से इन्हें घुसपैठिये नहीं मिले. अब इन्होने चिन्हित कर लिए हैं तो भेजो बाहर और नहीं भेज पा रहे हैं तो इस्तीफे दें, तो हम बता देंगे कौन है घुसपैठिया कौन नहीं ?
क्या कहा था अमित शाह ने ?
दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने SIR और EVM के मूदे पर राहुल गांधी और विपक्ष को खुली बहस की चुनोती दी थी. उन्होंने ईवीएम और वोटर लिस्ट पर लग रहे आरोपों को लेकर कहा पलटवार करते हुए कहा कि अगर ईवीएम में धांधली होती है, तो कांग्रेस तेलंगाना, और अन्य राज्यों में कैसे जीती ? उन्होंने राहुल गांधी के 13 करोड़ वोट काटे जाने के जवाव में कहा कि सवा छह करोड़ लोग दूसरी जगह शिफ्ट हुए और लगभग 2.8 करोड़ लोगों की मौत हो चुकी है.
अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अपने वोट बैंक को बचाने के लिए मतदाता सूची में बांग्लादेशी घुसपैठियों का समर्थन कर रही है और इसीलिए SIR का विरोध कर रही है.
विपक्ष के तेवर सख्त
अब SIR और EVM को लेकर विपक्ष के तेवर बेहद सख्त हैं, इमरान मसूद के बयान से स्पष्ट है कि वो अब इस मुद्दे पर सरकार से आरपार के मूड में हैं. पिछले दिनों रामलीला मैदान में रैली से लेकर और उससे पहले हुए आंदोलन में समूचा विपक्ष एकसाथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बीजेपी सरकार को निशाना बनाए हुए है.
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में NEET छात्रा ने की आत्महत्या, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली






















