एक्सप्लोरर

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरा, बीजेपी बोली- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी यूपी सरकार पर जहरीली शराब को लेकर निशाना साधा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके सरकार से सवाल पूछा है तो वहीं समाजवादी पार्टी का कहना है कि सरकार कार्रवाई करने से ज्यादा उसका प्रचार करती है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 10 दिनों में जहरीली शराब पीने से लगभग 15 लोगों की अलग-अलग जिलों में मौत हो गई. हाल ही में प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की जान चली गई. लगातार प्रदेश में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है तो वहीं बीजेपी का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जारी है मौत का सिलसिला दीपावली से ठीक एक दिन पहले राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो गई थी. जहरीली शराब से हुई मौतों का ये सिलसिला जो तब शुरू हुआ वो अभी तक बदस्तूर जारी है. लखनऊ के बाद फिरोजाबाद में और अब प्रयागराज में भी जहरीली शराब ने कई घरों को तबाह कर दिया है. यहां भी 6 लोगों की इस जहर के प्याले ने जान ले ली.

यूपी में जारी है सियासत लगातार हो रही मौतों को लेकर यूपी की सियासत भी गरमा गई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सरकार पर जहरीली शराब को लेकर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करके सरकार से सवाल पूछा है तो वहीं समाजवादी पार्टी का कहना है कि सरकार एक तरफ तो माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कहती है और दूसरी तरफ शराब माफिया जहरीली शराब बना रहे हैं, बेच रहे हैं. सरकार कार्रवाई करने से ज्यादा उसका प्रचार करती है.

एक को भी नहीं हुई फांसी की सजा लगातार हो रही मौतों पर सरकार के अफसर भी अब जागे हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ अब उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की बात कही जा रही है. लेकिन, सत्ता में आने के साथ ही बीजेपी ने कैबिनेट में प्रस्ताव पास कर जहरीली शराब से होने वाली मौतों की सजा के प्रावधान को बदलते हुए फांसी की सजा का प्रावधान किया था. हालांकि, पिछले साढे 3 वर्षों में जहरीली शराब से मौतें तो कई हुईं लेकिन फांसी की सजा एक को भी नहीं हुई.

न्यायालय पर कोई वश नहीं इसे लेकर जब बीजेपी नेताओं से सवाल किया गया तो उनका साफ तौर पर कहना था कि सरकार का न्यायालय पर कोई वश नहीं है और वैसे भी इस साल कोरोना काल के चलते अदालतें कई बार नहीं बैठीं. अदालतों में भी तमाम मामले पहले से पेंडिंग है ऐसे में कई बार इस तरह के अपराधियों को सजा मिलने में थोड़ा वक्त लग जाता है.

व्यवस्था पर सवाल एक तरफ तो ये शराब सरकार का खजाना भरने में सबसे अव्वल साबित हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ जहरीली शराब परिवारों की खुशियां भी छीन रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि लखनऊ और प्रयागराज के मामलों में ये जहरीली शराब सरकारी ठेके से बेची गई. सवाल अब व्यवस्था को लेकर भी उठ रहा है कि आखिर सरकारी ठेके से जहरीली शराब कैसे और क्यों बिक रही थी.

ये भी पढ़ें:

अयोध्या: कार्तिक मेले के पर मंडरा रहा है कोरोना का खतरा, प्रशासन और संतों ने की अपील- घरों में ही रहें भक्त

कौशांबी: तंत्र विद्या को सिद्ध करने के लिए पिता-पुत्र की दी गई थी बलि, पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
UP में BJP कार्यकर्ताओं के 'स्वागत' के लिए कांग्रेसियों ने महिलाओं के हाथ में थमाई लाठियां
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR
मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा एक्शन! 145 हथियारों की जांच, अफजाल अंसारी समेत 3 पर FIR

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget