एक्सप्लोरर

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत

बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण ने श्रावस्ती एयरपोर्ट निर्माण में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया है. इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के गोंडा सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रतीक भूषण ने श्रावस्ती में एयरपोर्ट के निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर दो पन्नों की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है. इसमें कई बिन्दुओं पर सवाल उठाए गए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की गयी है.

प्रतीक भूषण पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं. उन्होंने इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लेते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति में इस तरह की चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: 'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

निर्माण में घटिया सामग्री पर जताया दुःख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई शिकायत के बारे में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने बोलते हुए कहा,"मैंने अपने प्रदेश के मुखिया को वहां पर हो रही कमी के बारे में बताया है कि मेरे हाथ में एक जांच की रिपोर्ट लगी. जिसमें मैंने पढ़ा तो मुझे काफी दुख हुआ कि इतनी घटिया तरीके से वहां पर निर्माण किया गया है. आज उसमें सरिया निकलते दिखाई दे रही है, वहां पर ड्रेनेज की दिक्कत देख रहा हूं, प्लास्टर उखड़ रहे हैं, कई सारी चीजें हैं जो मैं खुल के लिखना भी नहीं चाह रहा था."

उन्होंने आगे कहा कि इस पर तुरंत संज्ञान लिया गया है और मुझे उम्मीद है कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है या लापरवाही. ये जांच के बाद निकल के आएगा और मैं मानता हूं कि मेरी सरकार जो है जीरो टॉलरेंस नीति पे चलती है, जिसमें इस तरह के खराब इंजीनियरिंग और भ्रष्टाचार को हम होने नहीं देना चाहते.

पीएम मोदी का बताया महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट

विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने इसे पीएम मोदी का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताते हुए कहा, "ये प्रधानमंत्री का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और इसे बहुत प्यार से और बहुत इंतजार से स्थानीय लोगों ने इसका इंतजार किया है. ये एक sरणनीतिक बिंदु है देश के लिए, तो ये बहुत महत्वपूर्ण विषय है.मैं उम्मीद करता हूं कि हम लोग जल्दी ही इस पे किसी ठोस निर्णय पे पहुँचेंगे कि यहाँ पर भ्रष्टाचार हुआ था कि लापरवाही और जो भी हुआ था उसको बख्शा नहीं जाएगा."

कार्रवाई का दावा किया गया 

उन्होंने आगे कहा कि  मैं चाहता हूं कि जो रिपोर्ट्स आयी है वो लोग पढ़ें र इस प्रकार के घटिया ठेकेदार और घटिया इंजीनियरिंग के जो कृत्य हैं,  इनके प्रति हम लोग थोड़ा और सेंसिटिव हो. अब हम बेहतर बुनियादी ढांचाऔरबेहतर क्वालिटी पे रहना चाहते हैं. हम बहुत आगे बढ़ना चाहते हैं, ये सब लापरवाही हमें बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए और इसीलिए मैंने जब अपने मुखिया को रिपोर्ट किया तो मुझे आश्वासन मिला कि इसमें गंभीर कार्यवाही करेंगे.

प्रतीक भूषण ने कहा, "मेरी सरकार पे मुझे भरोसा है, मैंने इस आवाज को उठाया तो इस पे कार्रवाई भी होगी और आगे ऐसा ना हो कि ऐसे लोग काम करके निकल जाएं, ऐसे लोग जांच करके निकल जाएं, ये बच ना पावें इसीलिए मैं इसको दिया हूं मुख्यमंत्री को, ये इनको बच के नहीं जाने देंगे इस तरह के काम को."

आगे बोलते हुए कहा कि ये हमारी सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई प्रोजेक्ट अच्छा हो और उसका रखरखाव भी अच्छे से हो, उसको बनाएं भी अच्छे से. ये हमारी सरकार की और भारत के सारे नागरिकों की जिम्मेदारी है, मैंने वो जिम्मेदारी निभाई है और आगे भी निभाता रहूंगा. मेरी सरकार इसको सपोर्ट करती है कि कहीं कमी रहे तो आवाज उठाए. हम लोग कानून बनाने वाले हैं  और कानून के रक्षक भी हैं, हम लोगों की जिम्मेदारी है, मैंने वो जिम्मेदारी निभाई है, मुझे उम्मीद है इसपे गंभीर कार्यवाही हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
Live: 'अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज... मिला प्रभु का आशीर्वाद', MLC चुनाव नतीजों पर सपा
UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget