एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा से कौन होगा INDIA गठबंधन में पीएम पद का दावेदार, शिवपाल यादव ने दिया ये जवाब

समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव रविवार को पश्चिमी यूपी के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव और INDIA गठबंधन से जुड़े तमाम सवालों का जवाब दिया है.

UP News: आगामी लोकसभा चुनाव में अब 6 महीने से भी कम वक्त बचा है. ऐसे में सीटों से लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी पारा गर्म होते जा रहा है. हर दल अपने समीकरणों को दुरुस्त करने में लगा हुआ है. इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को घेरने के लिए बने इंडिया गठबंधन की जल्द बैठक होने वाली है. INDIA गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को मीडिया के तमाम सवालों का जवाब दिया है.

सपा नेता रविवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, 'मुजफ्फरनगर और उसके बाद सहारनपुर सभी कार्यकर्ताओं से मिलना है.सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है. अगले चुनाव में हम बीजेपी को हराकर यूपी से हटाएंगे.' जब उनसे इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि अभी समय है, बातचीत तो हो जाएगी. लेकिन हमलोग चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव लड़े.

UP Weather Update: यूपी में इस सप्ताह होगी बारिश? ठंड और कोहरे का 'डबल अटैक', जानिए अपने इलाके के मौसम का हाल

कौन होगा पीएम पद का दावेदार?
शिवपाल यादव से जब इंडिया गठबंधन में पीएम पद के दावेदार पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'देखिए बहुत से चेहरे हैं, इंडिया गठबंधन के पास बहुत से चेहरे हैं. उसमें से तय कर लिया जाएगा.' जब उनसे पूछा गया कि सपा से पीएम पद के दावेदारों में कौन रहेगा? इसपर सपा नेता ने कहा, 'देखिए अभी समय है, हम इतना जानते हैं कि इंडिया गठबंधन के पास चेहरे हैं. प्रधानमंत्री का चेहरा इंडिया गठबंधन के पास है और बाद में कोई समस्या नहीं होगी.'

सपा और कांग्रेस के बीच खटपट पर उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन 2024 के लिए बना हुआ है. 2024 में बीजेपी को देश से हटाना है.' बीएसपी के इंडिया गठबंधन में आने के सवाल पर कहा, 'हम बहुत बार कह चुके हैं कि बीएसपी के नेता पहले बीजेपी से दूरी बनाएं.' गौरतलब है कि सपा नेता पश्चिमी यूपी के कई जिलों के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget