एक्सप्लोरर

Reservation: आरक्षण के विरोध में उतरे ओम प्रकाश राजभर, बताया किन्हें नहीं मिलना चाहिए रिजर्वेशन का लाभ

Om Prakash Rajbhar On Reservation: केंद्र की मोदी सरकार एक तरफ महिला आरक्षण बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पास करा चुकी है, वहीं एनडीए के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर ने आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर (Balrampur) पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने डीएम, एसपी, डीआईजी, डीजीपी और मंत्री को आरक्षण (Reservation) का लाभ देने पर विरोध किया है. उन्होंने कहा है आज देश में डीएम, एसपी, डीआईजी, डीजीपी और मंत्री हो गया, उसे आरक्षण की क्या जरूरत है. बाबा साहेब अंबेडकर ने आरक्षण को उसके लिए दिया था, जो पिछली पायदान पर हैं. लेकिन आज जो आरक्षण पा गया, वही आरक्षण का लाभ ले रहा है.

इस मौके पर राजभर ने लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी की ओर से बीएसपी एमपी दानिश अली पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भी विरोध जताया. उन्होंने कहा कि हम इस तरह के बयान का पक्ष में नहीं है. इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा की इस मामले पर बीजेपी के बड़े नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से माफी मांगी जा चुकी है, इसलिए अब कोई सवाल बचता नहीं है क्योंकि किसी को फांसी तो दी नहीं जा सकती है.

महिला आरक्षण बिल पर क्या है राजभर की राय?

साथ ही राजभर ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि यह पिछले दो दशकों से लटका पड़ा था लेकिन पीएम मोदी ने इसे लागू कर एक नई शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि जिस तरह पंचायत चुनाव में सामान्य , पिछड़ा, अनुसूचित जाति को आरक्षण मिलता है, वही व्यवस्था यहां भी बने. राजभर ने कहा कि महिला आरक्षण में कई प्रक्रिया है. पहले सर्वे होगा, जांच होगी, फिर आरक्षण व्यवस्था लागू होगी. उन्होंने कहा कि एनडीए में होने की वजह से अपनी पार्टी की तरफ से इस बात को रखने का प्रयास कर रहे हैं.

अखिलेश यादव को विरासत में मिला सीएम का पद- राजभर

इसके अलावा सुभासपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का पद विरासत में मिला था. वह एक अपरिपक्क नेता है, वो किसी के नहीं हो सकते. उन्होंने कहा कि पिछड़ों का सबसे ज्यादा हक लूटने वाले अखिलेश यादव हैं. उन्होंने अपने मंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि दिल थाम कर बैठिए, सब हो जाएगा.

'लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर जीतेगी एनडीए'

राजभर ने एक देश एक चुनाव की वकालत करते हुए कहा कि चुनाव में देश का बेमतलब पैसा बहुत ज्यादा खर्च होता है. उन्होंने कहा कि एक देश और एक शिक्षा भी होनी चाहिए. उन्होंने एक देश एक वेतन की बात का विरोध करते हुए कहा कि एक देश एक वेतन की मांग संभव नहीं है क्योंकि देश में सबका अपना-अपना अलग काम है. राजभर ने कहा कि यूपी में एनडीए लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतेंगी.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 4000 संतों को किया जाएगा आमंत्रित, PM मोदी भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
गौतमबुद्ध नगर में शराब के शौकीनों की बढ़ी संख्या, 3 महीने में ही गटक गए 54.06 लाख लीटर देसी दारू
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CM योगी ने पढ़ाई के साथ कौशल सीखने पर भी दिया जोर, युवाओं के नाम चिट्ठी लिखकर किया आह्वान
CM योगी ने पढ़ाई के साथ कौशल सीखने पर भी दिया जोर, युवाओं के नाम चिट्ठी लिखकर किया आह्वान
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
क्या है Ferran Torres का भारत से कनेक्शन? जिसके गोल से स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप खिताब; जानिए
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget