एक्सप्लोरर

यूपी: राम मंदिर के भूमि पूजन में इस्तेमाल होगा त्रिवेणी संगम का जल, वीएचपी को मिली प्रयागराज से अयोध्या पहुंचाने की ज़िम्मेदारी

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन की तारीख का एलान हो चुका है. मंदिर के लिये आंदोलन चलाने वाली विश्व हिंदू परिषद ने भूमि पूजन के लिये संगम के जल का प्रयोग किये जाने की बात कही है.

प्रयागराज: अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में तीर्थराज प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के जल का उपयोग किया जाएगा. गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम का जल लाने की ज़िम्मेदारी मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले संगठन विश्व हिन्दू परिषद को दी गई है. वीएचपी और प्रयागराज के लोग इस गौरव से काफी खुश हैं और खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. वीएचपी के दो पदाधिकारी संगम का जल लेकर तीन अगस्त को अयोध्या जाएंगे. हालांकि पदाधिकारियों का नाम अभी तय नहीं है. विश्व हिन्दू परिषद संगम का जल अयोध्या भेजने से पहले एक कार्यक्रम करने की तैयारी में है. जल को किसी रथ पर रखकर उसे प्रयागराज में घुमाने की भी बात चल रही है, ताकि जल के साथ तीर्थराज के लोगों की भावनाएं भी राम की नगरी तक जा सकें.

वीएचपी के काशी प्रांत के गोरक्षा विभाग के प्रमुख लालमणि तिवारी के मुताबिक़ रामलला के प्रस्तावित मंदिर से परिषद -प्रयागराज और संगम तीनों का सीधा जुड़ाव है. मंदिर निर्माण के लिए सबसे बड़ा आंदोलन वीएचपी ने ही चलाया. इतना ही नहीं वीएचपी के आंदोलन का केंद्र बिंदु हमेशा प्रयागराज ही रहा है.

प्रयागराज का बड़ा महत्व

प्रयागराज में संगम के तट पर लगने वाले कुंभ और माघ मेले में होने वाली धर्म संसदों व संत सम्मेलनों में ही मंदिर को लेकर सबसे ज़्यादा फैसले हुए हैं. ऐसे में प्रयागराज और यहां के संगम के जल को वीएचपी के साथ महत्व देना सभी के लिए बेहद गौरवशाली है. उनके मुताबिक़ प्रयागराज के संगम के साथ ही कुछ दूसरी पवित्र नदियों का जल भी भूमि पूजन में इस्तेमाल किया जाएगा.

भूमि पूजन में शामिल होंगे पीएम

गौरतलब है कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन पांच अगस्त को होना है. भूमि पूजन में पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कुछ ख़ास लोगों को बुलाया गया है. पूजन का कार्यक्रम काशी विद्वत परिषद के आचार्यों की देखरेख में होगा.

ये भी पढ़ें.

यूपी: एबीपी गंगा की खबर का असर, मेरठ के टॉप टेन बदमाशों के घर पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

 यूपी: चर्चित बाइक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, संजय भाटी की 104 करोड़ की संपत्ति जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही चल दिए सतीश महाना, Video आया सामने
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों ने ब्रजेश पाठक से की मुलाकात, क्या हुई बात?
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
लखनऊ नगर निगम करेगा जब्त 243 मवेशियों की नीलामी, 20 हजार से बोली शुरू
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget