एक्सप्लोरर

यूपी: चर्चित बाइक घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, संजय भाटी की 104 करोड़ की संपत्ति जब्त

नोएडा के चर्चित बाइक घोटाले में अब कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज एफआईआर में प्रवर्तन निदेशालय ने इनोवेटिव प्रमोटर्स और उसके मालिक संजय भाटी की बेशकीमती संपत्तियों को जब्त किया है. ये घोटाला तकरीबन 4 हजार करोड़ का बताया जा रहा है.

लखनऊ: नोएडा के चर्चित बाइक बोट घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई शुरू कर दी है. ईडी ने सोमवार को घोटाले वाली कंपनी गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स और उसके मालिक संजय भाटी के नाम पर दर्ज 26 संपत्ति और 22 बैंक खातों को सीज कर 104 करोड़ की प्रॉपर्टी को सीज कर दिया है.

29 जून 2019 को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में दर्ज हुई ईडी की एफआईआर में अब कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. नोएडा के दादरी में दर्ज हुए इस 4000 करोड़ के बाइक बोट घोटाले में ईडी ने संजय भाटी और उसकी गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के नाम पर खरीदी गई बेशकीमती संपत्ति को ज़ब्त कर दिया है. ईडी ने नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, कानपुर और इंदौर की 19 बेशकीमती फ्लैट, प्लाट जमीन जो सीधे संजय भाटी और उसकी कंपनी के नाम पर खरीदी गई थी, उनको जब्त किया है, तो वहीं 7 ऐसी संपत्तियां भी जब्त की गई हैं, जो संजय भाटी ने अपने किसी खास आदमी के नाम पर खरीदी थी. इसके साथ ही ईडी ने 22 बैंक खातों को भी सीज किया है. इस तरह ईडी ने एक दिन में 103.73 करोड़ की संपत्ति को सीज किया.

ईडी की जांच में बड़े खुलासे ईडी की जांच में खुलासा हुआ कि संजय भाटी ने पोंजी स्कैम की तरह बोगस कंपनी बनाकर पहले बेनामी संपत्ति खरीदी और फिर उस बोगस कंपनी की खरीदी संपत्ति को अपने नाम करवा लिया जिसमें कुल्लू का एक रिसॉर्ट भी शामिल है. वहीं, दूसरी ओर नोएडा के कोऑपरेटिव बैंक में ईडी को जांच में कई संदिग्ध लेनदेन के भी सुबूत मिले हैं. बैंक कर्मियों की मिलीभगत से की गई इस लेनदेन से मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत मिले हैं.

चार हजार करोड़ का घोटाला

बता दें कि ईडी ने संजय भाटी और उसकी कंपनी पर शिकंजा कसने के लिए लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद बुलंदशहर समेत कई शहरों में छापेमारी की थी और जिसके बाद बेनामी संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत हाथ लगे हैं. उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में फैले इस बाइक बोट घोटाले में 2.2 लाख निवेशकों से 4000 करोड़ का घोटाला हुआ. नोएडा के इस बाइक बोट घोटाले की जांच जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की मेरठ यूनिट कर रही है तो वहीं दूसरी ओर ईडी भी शिकंजा कस रही है.

ये भी पढ़ें.

देवरिया में 30 रुपये ना देने पर मासूम को खींचना पड़ा स्ट्रेचर, हटाया गया वार्ड ब्वॉय

Vikas Dubey Encounter: सुप्रीम कोर्ट का सवाल- इतना शातिर अपराधी था विकास दुबे तो कैसे मिली थी जमानत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
अखिलेश के पुराने साथी से गठबंधन करेगी कांग्रेस! सामने आई तस्वीर
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...
AIMIM ने किया राहुल गांधी का समर्थन, प्रवक्ता बोले- आगे भी...

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget